उत्तरप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

मनीषबलवान सिंह जांगड़ा, हिसार
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक शुरुआती लक्षणों के बाद डॉक्टर्स की सलाह के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अमित शाह ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से इसकी जानकारी दी है। 


उन्होंने लिखा,"कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने के बाद मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबियत ठीक है मगर डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं। मेरा अनुरोध है कि आप में से जो लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आये हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।"

वहीं उत्तर प्रदेश में भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्वतंत्र देव सिंह ने अपने आधिकारिक ट्वीटर एकाउंट से जानकारी दी, "मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जाँच कराई। जाँच में मेरी रिपोर्ट कोरोना पॉज़िटिव आई है। मुझसे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा निवेदन है कि वह गाइडलाइन के अनुसार स्वयं को क्वारंटाइन कर ले और आवश्यकता अनुसार अपनी जाँच करा ले।"

इसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है।
Previous Post Next Post