ज्योति जांगड़ा, हिसार 

रेखा का एक सिक्योरिटी गार्ड शनिवार शाम को कोरोना पॉजिटिव मिला हैं। उसके बाद से ही बंगला सील कर दिया गया है। रेखा के घर के बाहर बीएमसी ने करोना पॉजिटिव का नोटिस लगा दिया है। और पूरे एरिया को कंटेंटमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। साथ ही पूरे इलाके को सैनिटाइज करवाया गया है। करण जौहर, जानवी कपूर, आमिर खान के स्टाफ के बाद रेखा के स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। साथ ही शनिवार रात को भी अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है।
आपको जानकारी दे दें कि रेखा मुंबई के बांद्रा इलाके में रहती है जिसके बंगले का नाम 'सी स्प्रिंग्स है। जानकारी के मुताबिक रेखा के घर के बाहर हमेशा ही दो सिक्योरिटी गार्ड मौजूद रहते हैं। एक की कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुंबई के बीकेसी हॉस्पिटल में सिक्योरिटी गार्ड का इलाज चल रहा है। जल्द ही रेखा और उसके अन्य स्टाफ का कोरोना टेस्ट करवाया जायेगा। 
Previous Post Next Post