फर्राटे की नंगी तार के संपर्क से करंट लगने से हुई मौत।

मनीषबलवान सिंह जांगड़ा, हिसार
हांसी की जगन्नाथ मंडी में नेपाल से रोजगार की तलाश में आये दो युवकों की करंट से लगने से मौत हो गई। आसपास के लोगों के मुताबिक दोनों में कमरे में सोए हुए थे, सुबह दोनों बेसुध पड़े हुए थे। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया तो मौत होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद सिविल अस्पताल के शवगृह में रख दिया है व नेपाल में परिवारजनों को सूचित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक नेपाल के पापला जिले से गोपाल(32) व गुणबहादुर(25) क़रीब एक साल से स्थानीय जगन्नाथ मंडी में किराए के कमरे पर रहते थे। दोनों ऑटो मार्किट में श्री रैना देवी परांठा के नाम से रेहड़ी लगाते थे।

करंट लगने से हुई दोनों की मौत।

स्थानीय लोगों ने बताया की दोनों हर रोज़ ऑटो मार्केट में परांठे की रेहड़ी लगाकर देर रात घर वापिस आते थे। सोमवार सुबह दोनों के कमरे से बाहर नही निकलने पर लोगों ने अंदर जाकर देखा तो दोनों बेसुध पड़े हुए थे। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, पुलिस ने स्टेट फोरेंसिक लैब(एसएफएल) टीम को बुलाया तो प्रारंभिक जांच में मौत की पुष्टि की गई।

शवों के पास फर्राटा चल रहा थी जिसकी तार नंगी पड़ी हुई  थी। पुलिस ने बताया कि दोनों की मौत फर्राटा की नंगी तार के संपर्क में आने की वजह से हुई है। 

दोनों के परिजनों को सूचित किया गया।

सिटी थाना एसएचओ ने बताया कि दोनों युवकों की मौत करंट लगने से हुई है। गोपाल नेपाल के पालम जिले के रैनादेवी गांव का व गुणबहादुर बलडेडगढ़ी के रहने वाला था। दोनों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने शवों को कब्ज़े में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रख दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को दोनों के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


 

Previous Post Next Post