ज्योति जांगड़ा, हिसार 

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सभी विद्यार्थियों का इंतजार खत्म कर आज परिणाम घोषित किया। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आज 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया। सभी स्टूडेंट्स cbseresult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। कोरोना महामारी की वजह से 4 विषयों के ही एग्जाम हुए थे। शेष बचे विषयों की परीक्षा को फाइनल रिजल्ट में शामिल नही किया है। जिन विषयों की परीक्षा हो पाई हैं उन्हीं का परिणाम निकाला गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में लगभग 12लाख विधार्थियो ने परीक्षा दी थी। 

पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 15जुलाई को परिणाम घोषित करने की संभावना व्यक्त की थी। 

ऑनलाइन दिये जाएंगे सभी स्कूल सम्बंधित सर्टिफिकेट 

कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी विधार्थियो को डिजिटल शैक्षणिक दस्तावेज जैसे मार्कशीट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट और पास सर्टिफिकेट अपने स्वयं के शैक्षणिक भंडार ‘Parinam Manjusha’ के माध्यम से दिये जाएंगे। 

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में 92.15% छात्राएं व 86.19 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कहा की इस वर्ष मेरिट लिस्ट जारी नहीं होगी। 

Previous Post Next Post