महिला सम्मान सर्वोपरि व सम्मानीय:


पटौदी से शमशेर सिंह
हिन्दू वाहिनी संगठन जाटोली मंडी कार्यालय मे एक कार्यक्रम के दौरान देश व संस्कृति की रक्षा व बचाव के ऊपर प्रकाश डाला गया जिसमे रेवाड़ी क्षेत्र की महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व समाज सेवी मास्टर सुरेन्द्र चौहान ने बताया कि आज कल समाज मे महिलाओं का भी सामाजिक कार्यों मे विशेष योगदान दिया जा रहा हैं। सामाजिक व धार्मिक संगठन से जुड़ महिलाए भी देश व समाज मे व्याप्त समस्याओ के के समाधान के लिए आगे आते दिख रही हैं जो बहुत ही सराहनीय कार्य हैं। हिन्दू वाहिनी कार्यालय पर पर महिलाओं को राधे श्याम जी की प्रतिमा दे कर उनको सम्मानित किया गया। अक्षय शर्मा ने बताया कि देश मे सामाजिक संगठन का अहम कार्य होता हैं हमें इन कार्यों मे बढ़ चढ़ कर अपनी भागीदारी देनी चाहिए। इस अवसर पर अक्षय शर्मा, पब्लिक हेल्थ प्रधान राज सिंह उर्फ़ चिल्लू, रजिता यादव, रितु देवीं मौजूद रहे।
Previous Post Next Post