"अब रोज सुबह-शाम एक घंटा लोगों से मिलेंगे आइजी-एसपी"

गांवों में करना होगा अफसरों को रात्रि प्रवास, भेजनी होगी मुख्यालय को रिपोर्ट

पटौदी से शमशेर सिंह 
मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी ने हरियाणा प्रदेश के पुलिस अधिकारियों को जनता के साथ समन्वय बढ़ाने, लोगों का भरोसा जीतने और उनकी सुनवाई कर समस्याओं का त्वरित समाधान करने के आदेश दिए हैं। 

मुख्यमंत्री जी ने पुलिस अधिकारियों (एसपी-डीएसपी) से कहा कि वे अपने कार्यालयों में हर रोज सुबह 11 से 12 बजे तक तथा शाम 3 से 4 बजे तक अवश्य मौजूद रहें, ताकि पीड़ित लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जा सके। 

उन्होंने पुलिस अधिकारियों को गांवों में रात्रि प्रवास के भी निर्देश दिए हैं, ताकि कम्युनिटी की (सामुदायिक) पुलिसिंग अवधारणा को बल मिल सके।

मुख्यमंत्री जी ने राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जन संपर्क अभियानों में तेजी लाएं तथा जनता का भरोसा जीतने का काम करें। 

प्रभावी कानून प्रवर्तन की नींव जनता के विश्वास पर टिकी है। कमिश्नर से लेकर डीएसपी तक, हर पुलिस अधिकारी को नागरिकों की चिंता से गहराई से जुड़े रहना होगा।

Nayab Saini
Previous Post Next Post