नगरपालिका फरुखनगर एवं लोक निर्माण विभाग निरंतर 5 वर्षो से विफल
पटौदी से शमशेर सिंह
फरुखनगर, 21 सितम्बर। अध्यक्ष सड़क सुधार संगठन एवं प्रदेश प्रवक्ता भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सुखबीर जे तंवर के नेतृत्व में डाबोधा मोड़ से अनाज मंडी फरुखनगर एवं क्षेत्र की अन्य संकरी, जर्जर एवं जानलेवा सड़कों की बदहाली के विरोध से डाबोधा मोड़, फरुखनगर अनिश्चितकालीन धरना निरंतर जारी है।
सरकार और शासन को नियमित प्रतिवेदन, शिकायतों, धरना एवं प्रदर्शन के पश्चात सड़क समस्या से अंजान बनी हुई है। विगत चार वर्षो से नगरपालिका फरुखनगर अपनी जिम्मेदारी निर्वहन में निरंतर विफल साबित हो रही है। 20 सितम्बर को स्थानीय विधायक और मंत्री दुवारा धरना स्थल पर रुककर कोई आश्वासन नही दिये जाने से क्षेत्र में रोष व्याप्त है।
धरने में दैनिक रेल यात्री संघ के संस्थापक भीम सिंह सारवान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुकेश डागर, सुबे सिंह यादव एडवोकेट, मुकेश पवन चौधरी, भोले गुज्जर, महाबीर प्रधान, लवकेश कटारिया, अशोक कुमार, गजेपाल खेड़ा, जितेंद्र शर्मा मुशेदपुर, जोगेंद्र, सुरेंदर डाबोधा, संदीप खेड़ा, मनोज खेड़ा, पूर्व सरपंच रामनिवास खेड़ा, पूर्व सरपंच सत्यप्रकाश फरीदपुर, रमेश फरीदपुर, पूर्व सरपंच गोरधन माजरी, पूर्व सरपंच राजबीर माजरी, वीरेंद्र सिंह गढ़ी, अशोक कुमार माजरी, हरी यादव, इंद्र गढ़ी, जगदेव यादव, बिशम्बर दयाल थानेदार, धर्मबीर आलमदी, रामेश्वर मुशेदपुर, महाबीर यादव खर्रमपुर, अनिल फरीदपुर, जय प्रकाश तिरपड़ी, मास्टर नरेश खेड़ा, विक्रम गढ़ी, प्रेम कुमार, अत्तर सिंह फौजी, धर्मेंद्र धर्मी खेड़ा, भंवर बोहरा मुशेदपुर, सोनू शर्मा सिवाड़ी, राहुल सिवाड़ी, विकास, भूपेंद्र सिवाड़ी, नवीन सिवाड़ी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।