निशा सोनी ने कहा करप्शन के प्रति जागरूकता जरूरी है।

भ्रष्टाचार मुक्त जागरूकता ला रही एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया l

भ्रष्टाचार मुक्त जागरूकता अभियान सेमिनार का समय- समय आयोजन किया गया।

शिवचरण (शिवा ) 
पटौदी गुरुग्राम। भ्रस्टाचार उन्मूलन अभियान में देश में सबसे ज्यादा जागरूकता ला रही संस्था एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया ने हरियाणा के चरखी दादरी में एक बहुत बड़े भ्रस्टाचार जागरूकता सेमिनार का आयोजन पदाधिकारी  प्रवीण गर्ग क़ी अध्यक्षता में किया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में फिल्म जगत से अभिनेता व महाभारत फेम अर्जुन फिरोज खान ने शिरकत कर लोगो को संबोधित किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में गुड़गांव से एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया क़ी सेलिब्रेटी एंबेसडर निशा सोनी रही।इस अवसर पर रोड सेफ्टी के बारे में भी लोगो को बताया गया। कार्यकम में देश व समाज में निःस्वार्थ भाव से जो लोग अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे है तथा जो अपने कर्तव्य के प्रति सच्ची निष्ठा से कार्यरत है उनको कर्तव्यनिष्ठ सम्मान भी दिया गया। कार्यकम में मुख्य वक्ता के रूप में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र अरोड़ा रहे।
Previous Post Next Post