गणतंत्र दिवस पर राजपथ परेड को ले एनएसएस कैडेट्स ने कसी कमर

रेवाड़ी ब्यूरो।
इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर नई दिल्ली में राजपथ पर आयोजित होने वाली परेड के लिए इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) के तीन स्वयंसेवकों का चयन हुआ। जिनमें छात्र योगेश कुमार, गजानंद व छात्रा करिश्मा का चयन हुआ। जिससे विश्वविद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है।इसके लिए गत दिनों को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में एनएसएस स्वयंसेवकों के राजपथ पर गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2022) परेड में भाग लेने के ले लिए राज्य स्तरीय चयन शिविर का आयोजन किया गया था। इसमें प्रथम चरण से विश्वविद्यालय स्तर व स्वंयसेवकों का चयन कार्यक्रम पदाधिकारी करके उसे राज्य स्तरीय में भेजे थे। द्वितीय चरण में राज्य स्तर पर पूर्व प्रीआरडी चयन शिविर में ऊंचाई, दौड़, शारीरिक क्षमता, नृत्य, संगीत, सांस्कृतिक गतिविधि एवं साक्षात्कार किया गया। चयनकर्ता के रूप में युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय और क्षेत्रीय निदेशालय,राष्ट्रीय सेवा योजना,नई दिल्ली के पदाधिकारी मौजूद थे। जिसमें आईजीयू से योगेश कुमार,गजानंद व छात्रा करिश्मा का चयन हुआ जो अब उत्तर क्षेत्रीय पूर्व गणतंत्र दिवस शिविर में भाग लेंगे।जहां विभिन्न राज्यों के एनएसएस स्वंयसेवक भी होंगे। इनमें से ही अंतिम रूप से स्वयंसेवकों का चयन होगा, जो गणतंत्र दिवस (2022) मुख्य समारोह में हिस्सा लेंगे। इस बार पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर-2021 का आयोजन 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर 2021 तक बियानी विज्ञान एवं प्रबंधन महाविद्यालय जयपुर, राजस्थान में आयोजित किया जा रहा है।

इस मौके पर कुलपति प्रो. एसके गक्खड ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कैडेट्स ने विश्वविद्यालय का नाम देश- दुनिया में रोशन किया है। हमें पूर्ण विश्वास है की इस बार विश्वविद्यालय के स्वयंसेवक गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगे। इस मौके पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. करण सिंह व एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीरा,डॉ. भारती,डॉ. राजेंद्र व सुशांत यादव ने चयनित स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं दी।
Previous Post Next Post