पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा दी

पीएम मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूल विचारधारा पर चल रहे

उनके जीवन से प्रेरणा लेते हुए हमें उनके पद्चिन्हों पर चलना चाहिए

फतह सिंह उजाला
पटौदी। 
   हरियाणा भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री  रामबिलास शर्मा ने जॉन हॉल गुरूग्राम में  पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर  उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । इस मौके पर  पूर्व शिक्षा मंत्री ने कहा  की भारतीय राजनीति के पुरोधा, बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी और जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं.दीन दयाल उपाध्यायजी ने भारतीय संस्कृति और मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष किया। एकात्म मानववाद व अंत्योदय के विचारों से उन्होंने देश को एक प्रगतिशील विचारधारा देने का काम किया।

श्री शर्मा ने कहा कि एक उत्कृष्ट संगठनकर्ता के रूप में दीन दयाल जी ने जो वैकल्पिक राजनीति की नींव रखी वो आज देश के गरीब, वंचित व शोषित वर्ग को विकास की मुख्यधारा में लाने का काम कर रही है। उनका जीवन सामाजिक समरसता व राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज के दिन भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता और देश की जनता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को उनकी जयंती पर नमन कर रही है पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने उस समय एक नई विचारधारा को जन्म दिया था जब देश की आजादी के बाद देश को आगे बढ़ने के लिए उस विचारधारा की  जरूरत थी।

उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय की नीतियों की बदौलत ही आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की 60 करोड़ गरीब जनता के घर में गैस का चुल्हा, बिजली, शौचालय व स्वास्थ्य सेवाएं सहित अन्य जरूरत की चीजों को पहुंचाने का कार्य गरीब कल्याण नीति के तहत कर रहे है जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूल विचारधारा थी। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने संगठन के आधार पर चलने वाली पार्टी का गठन किया जो आज आपके सामने भारतीय जनता पार्टी के रूप में है।भाजपा  राजनीतिक रूप से दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है । उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ने देश के विकास में व देश की राजनीति में विशेषकर गरीब कल्याण की जो नहीं डाली थी उसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निरंतर आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि ने कहा कि ऐसी महान विभूूति के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हमें उनके पद्चिन्हों पर चलना चाहिए तथा उनकी मौलिक विचारधारा का अनुसरण करते हुए अपनी निष्ठा को केन्द्रित करना चाहिए। इस मौके भाजपा जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़ ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय एक महान चिंतक व दार्शनिक थे।  पंडित जी कहते थे कि राजनीति में विचारधारा और नीतियों का संघर्ष होता है, व्यक्तियों का नहीं। भारतीय जनसंघ के नेताओं को यह समझ लेना चाहिए कि नेता का चरित्र व चिंतन किसी दल की सही तस्वीर को पेश करता है, उनकी भाषणबाजी नहीं इस अवसर पर नगर निगम चेयर पर्सन मधु आजाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चैहान,जिला महामंत्री मनोज शर्मा, पार्षद रविन्द्र यादव,कमल यादव, शैलेन्द्र पांडये,योगिता धीर आदि कार्यकताओं व  पधाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को नमन किया।

Previous Post Next Post