भूस्खलन के कारण घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपये दिए जाएगें 

ज्योति जांगड़ा, हिसार 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजामलाई, इडुक्की में एक भूस्खलन के कारण अपनी जान गंवाने वाले लोगों के परिवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
मोदी जी ने एक ट्वीट में कहा, भूस्खलन के कारण घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति को 50 हजार रुपये दिए जाएंगे। उन्होंने इस भूस्खलन के कारण हुए जानमाल के नुकसान पर भी दुख व्यक्त किया।
प्रधानमंत्री ने कहा, एनडीआरएफ और प्रशासन इस घटना का जायजा ले रहे है और पूरी मेहनत से अपना काम कर रहे हैं, साथ ही प्रभावितों को सहायता भी प्रदान कर रहे हैं।
शुक्रवार सुबह भूस्खलन में मारे गए 15 लोग 
मूसलाधार  बारिश के कारण केरल के इडुक्की जिले में हुए भूस्खलन में 15 लोगों के मारे जाने की जानकारी मिली हैं। शुक्रवार की सुबह एक बहुत बड़ा भूस्खलन केरल के राजामलई इलाके में हो गया। इस घटना में अब तक 15 लोगों को बचाया गया है और मुन्नार के टाटा जनरल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि घटनास्थल पर कई और लोगों के दबे होने की आशंका है। जिस इलाके में यह भूस्खलन हुआ वह पर्यटन नगरी मुन्नार से लगभग 25 किलोमीटर ही दूर हैं। जांच अधिकारियों ने कहा कि यहां 70 से 80 लोग रहते थे, अभी तक कितने और लोग मलबे और कीचड़ दबे हुए है। तालुका के रेस्क्यू अधिकारियों ने कहा कि गुरुवार को यहां कनेक्टिंग ब्रिज बह गया था, जिससे इलाके तक पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और बचाव कार्य भी धीमा पड़ गया है।
Previous Post Next Post