मनीषबलवान सिंह जांगड़ा, हिसार
हिसार के मेयर गौतम सरदाना की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद रविवार शाम को स्वास्थ्य विभाग ने कई लोगों को सैंपल लिए थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर निगम मेयर गौतम सरदाना, उनकी पत्नी तथा पूर्व मंत्री हरि सिंह सैनी समेत करीब 20 लोगों के सैंपल लिए थे। जिसमे मेयर गौतम सरदाना की।रिपोर्ट।पॉजिटिव आई है।
लोकसभा सांसद बृजेंद्र सिंह ने वीडियो जारी कर जानकारी दी थी।
गौरतलब है कि शनिवार को हिसार लोकसभा सीट से बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह ने कोरोना संक्रमित होने पर ट्विटर पर वीडियो जारी की थी। वीडियो में उन्होंने अपनी कोरोना सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव होने की बात कही थी। बृजेंद्र सिंह ने उन लोगों से भी टेस्ट करवाने की अपील की थी जो लोग उनके संपर्क में आए थे। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आये लोगों की जानकारी खंगालनी शुरू कर दी थी।
नगर निगम मेयर तीन दिन में 100 लोगों के संपर्क में आए।
नगर निगम मेयर गौतम सरदाना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के लिए मुसीबतें बढ़ गई है क्योंकि मेयर तीन दिनों में करीब 100 लोगों के संपर्क में आये थे।