मनीषबलवान सिंह जांगड़ा, हिसार
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की है जिसमे उन्होंने हरियाणा सरकार की बहुत सी महत्वपूर्ण घोषणाओं का एलान किया है। वीरवार सुबह उन्होंने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को तीज़ के त्यौहार की शुभकामनाएं दी।
उपमुख्यमंत्री ने औमप्रकाश धनखड़ को हरियाणा बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ओपी धनखड़ के नेतृत्व में गठबंधन को और मजबूती मिलेगी। इसके साथ ही दुष्यंत चौटाला ने पंचायती चुनावों में महिलाओं को आरक्षण, चरखी दादरी, करनाल, यमुनानगर, सिरसा में सड़क निर्माण, युवाओं को 75 फ़ीसदी आरक्षण समेत कई मुद्दों पर सरकार की तरफ़ प्रदेश को सौगात देने की जानकारी दी है।
पंचायती चुनावों को लेकर महिलाओं को तोहफ़ा।
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार आने वाले पंचायती चुनावों में महिलाओं की ज़्यादा से ज्यादा भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार महिलाओं की अधिकतम भागीदारी के लिए विधानसभा सत्र में बिल लेकर आएगी। जिसमे महिलाओं को 50 फ़ीसदी आरक्षण दिया जाएगा ताकि महिलाओं को के प्रतिनिधित्व को बढ़ावा दिया जा सके।
उन्होंने कहा कि सरकार पंचायत में महिला प्रतिनिधियों को प्रोत्साहन के तौर पर सम्मानित करेगी। प्रोत्साहन के तौर पर पंचायत में महिला प्रतिनिधियों को सरकार स्कूटी आबंटित करेगी।
सिरसा, चरखी दादरी, करनाल, यमुनानगर समेत 8 जिलों में बनेंगी सड़कें।
दुष्यंत चौटाला ने मीडिया को बताया कि सरकार ने 8 जिलों में सड़कों के निर्माण के रूप में सौगात दी है। सिरसा में 11, चरखी दादरी में 11, करनाल में 6 व यमुनानगर में 6 सड़कों के निर्माण को सरकार ने मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा की इससे आम जनता को परेशानियों से छुटकारा मिलेगी। इसके साथ पर्यावरण व रिसाइक्लिंग को बढ़ावा देते हुए प्लास्टिक वेस्ट को भी सड़कों के निर्माण के लिए प्रयोग किया जाएगा।
रजिस्ट्री प्रक्रिया को आसान बनाने को लेकर काम किया जा रहा है।
बुधवार को रेवेन्यू विभाग द्वारा जमीनों की रजिस्ट्री को 22 जुलाई से 5 अगस्त तक बंद किये जाने पर उन्होंने कहा कि सरकार का मुख्य मक़सद भर्ष्टाचार को जड़ से ख़त्म करना है इसलिए सरकार ने जमीन रजिस्ट्री को कुछ समय के लिए बन्द करने का फ़ैसला किया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन सिस्टम को दुरस्त किया जा रहा है जिससे आम जनमानस को परेशानी न उठानी पड़े। उपमुख्यमंत्री ने मीडिया को बताया कि सरकार ऑनलाइन रजिस्ट्री में ऐसी तकनीक लाने जा रही है जिससे ईमेल में जमीन रजिस्ट्री की हिस्ट्री प्राप्त हो जाएगी।
प्रदेश के युवाओं को नौकरी में आरक्षण को लेकर बिल राज्यपाल के पास भेजा।
दुष्यंत ने बताया की हाल ही में सरकार द्वारा प्रदेश के युवाओं को प्राइवेट इंडस्ट्री में 75 फ़ीसदी आरक्षण देने की घोषणा की गई थी। उन्होंने कहा की इस दिशा में आगे बढ़ते हुए हरियाणा सरकार ने 75 फीसदी आरक्षण के बिल को राज्यपाल के पास भेजा है। माननीय राज्यपाल द्वारा पास करने पर बिल कानून में तब्दील हो जाएगा।