ज्योति जांगड़ा, हिसार 

पिछले दिनों केरल में विस्फोटक खिलाकर हथिनी के साथ क्रूरता की गई थी। ऐसा ही एक मामला राजस्थान में चूरू के साजन सरगांव से सामने आया है। राजस्थान में ऊंटनी पर हमलावरों ने क्रूरता दिखाई। एक खेत में ऊंटनी के घुसने पर तीन लोगों ने कुल्हाड़ी से एक पैर को काट दिया जबकि दूसरे में गंभीर चोट आई है। ऊंटनी की उम्र 4 साल है। समय रहते इलाज होने से उसकी जान बच गई। डॉक्टर केसरीचंद नाई और डॉक्टर गिरधारी लाल ने बताया कि ऊंटनी का एक पैर बिल्कुल अलग हो गया जिससे वापस नहीं जोड़ा जा सकता। वहीं मामला सामने आने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया है। आरोपियों की पुष्टि एक वायरल वीडियो के द्वारा हुई। 
केंद्रीय संसदीय कार्य और भारी उद्योग राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जिला प्रशासन के अधिकारियों से इस मामले पर बात की। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
Previous Post Next Post