गंडक नदी उफान पर

उत्तर भारत के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

ज्योति जांगड़ा, हिसार 

बिहार में लगातार बारिश से विभिन्न जिलों में बाढ़ की स्थिति ओर भी गंभीर हो गई है। राज्य के 11 जिलों के 2500000 से अधिक लोगों पर बाढ़ का असर पड़ा है।  एक रिपोर्ट के तहत जानकारी मिली है कि राज्य में बाढ़ के कारण व्यापक नुकसान पहुंचा है। यातायात साधन बिल्कुल ठप हो गया है। रेल यात्रा भी आज पांचवे दिन प्रभावित है। रेल पटरी पर रेल दिखाई नहीं देती। उत्तर भारत के 11 जिलों के बाढ़ की वजह से लगभग 5 लाख हेक्टेयर में खड़ी फसल बर्बाद हो गई है।
इससे किसानों के लगभग 2000 करोड से अधिक नुकसान का अनुमान लगाया गया है। राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी और उन्हें उचित मुआवजा भी देगी। गंडक व अन्य बड़ी नदियां उफान पर है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान उत्तर भारत के अधिकांश इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है और स्थिति की लगातार समीक्षा की जा रही है। 

Previous Post Next Post