भारत की चीन पर दूसरी डिजिटल स्ट्राइक

ज्योति जांगड़ा, हिसार 

सरकार ने चीन की 47 चीनी क्लोन ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा और डाटा की निजता को मध्य नजर रखते हुए चीन के 59 ऐप को प्रतिबंधित किया गया था। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ये 47 ऐप असल में पहले प्रतिबंधित ऐप के क्लोन हैं। सरकार ने पिछले महीने टिक-टॉक, हेलो जैसे ऐप पर प्रतिबंध लगाया था। भारत ने चीन पर दूसरी बड़ी डिजिटल स्ट्राइक की है। भारत में अब अलीबाबा, PUBG सहित 250 से अधिक ऐप की सूची तैयार की जा रही है। इन सभी ऐप पर कड़ी नजर रखी जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि कही ये ऐप यूजर की प्राइवेसी व राष्ट्रीय सुरक्षा का उल्लंघन तो नहीं कर रही हैं।
Helo lite, share it lite, bingo lite जैसे सभी ऐप्स गूगल प्लेस्टोर और एप स्टोर से हटा दिए गए हैं। ये सभी ऐप कोई भी यूजर ना ही ऐप स्टोर और ना ही ब्राउज़र से डाउनलोड कर पायेगा। यदि डाउनलोड किया जाता है तो ब्राउज़र प्राइवेसी एरर दिखा देगा। देश की संप्रभुता, अखंडता और सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। 
Previous Post Next Post