पटौदी से शमशेर सिंह
पटौदी: राजकीय महाविद्यालय पटौदी में वार्षिक खेल महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें सत्यप्रकाश जरावता (प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा हरियाणा एवं पूर्व विधायक पटौदी) मुख्य अतिथि तौर पर पहुंचे।
उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत कल्याणकारी बजट की प्रमुख योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बजट को कल्याणकारी बताते हुए कहा कि वर्तमान बजट में देश के भविष्य—बच्चों और युवाओं—पर विशेष ध्यान दिया गया है जैसे हर जिले में छात्र छात्राओं के लिए छात्रावास बनाया जाएगा, विदेश शिक्षा के लिए टैक्स की कटौती कर दी गई है, उच्चतर शिक्षा के लिए नए रास्ते खोले है, तकनीकी शिक्षा को बढ़ाया दिया जाएगा ।
विशेष रूप से स्टार्टअप इंडिया, स्किल डेवलपमेंट, रोजगार सृजन, शिक्षा एवं आत्मनिर्भर भारत से जुड़े नए अवसरों को भी बढ़ाया दिया है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, डिजिटल लर्निंग, छात्रवृत्ति योजनाएं, खेल, कौशल विकास और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों को आत्मनिर्भर और सक्षम बनाने का स्पष्ट रोड मैप इस बजट में दिखाई देता है।
उन्होंने बताया कि बजट में ‘खेलो इंडिया’ योजना पर विशेष फोकस किया गया है, जिससे खेलों को करियर के रूप में अपनाने वाले बच्चों और युवाओं को बेहतर संसाधन, प्रशिक्षण और मंच उपलब्ध होंगे। सरकार का उद्देश्य है कि खेलों के माध्यम से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास हो।
नया बजट युवाओं के लिए नए मौके और नई उड़ान लेकर आया है। हमारा संकल्प है कि हर युवा और हर बच्चा आत्मनिर्भर बने और उसे आगे बढ़ने के लिए समान एवं पूर्ण अवसर प्राप्त हों।
इस अवसर पर बच्चों की खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें
आर्म रेसलिंग:
प्रथम – शहीद अनवर (बी.कॉम द्वितीय वर्ष)
द्वितीय – टिंकू (बी.ए. द्वितीय वर्ष)
तृतीय – मयंक (बी.कॉम द्वितीय वर्ष)
बैडमिंटन (बालक):
प्रथम – साहिल (बी.ए. तृतीय वर्ष)
द्वितीय – रविंदर (बी.ए. तृतीय वर्ष)
तृतीय – टिंकू (बी.ए. द्वितीय वर्ष)
बैडमिंटन (बालिका):
प्रथम – अंकिता (बी.ए. तृतीय वर्ष)
द्वितीय – सुनैना (बी.कॉम तृतीय वर्ष)
तृतीय – पराची (बी.ए. प्रथम वर्ष)
कैरम (बालिका):
प्रथम – प्राची (बी.ए. प्रथम वर्ष)
द्वितीय – साक्षी (बी.ए. द्वितीय वर्ष)
तृतीय – पायल (बी.ए. तृतीय वर्ष)
कैरम (बालक):
प्रथम – घनश्याम (बी.ए. तृतीय वर्ष)
द्वितीय – सोहब (बी.ए. द्वितीय वर्ष)
तृतीय – आदित्य (बी.ए. तृतीय वर्ष)
शतरंज (बालक):
प्रथम – घनश्याम (बी.ए. तृतीय वर्ष)
द्वितीय – सुमित कुमार (बी.कॉम प्रथम वर्ष)
तृतीय – रविंदर (बी.ए. तृतीय वर्ष)
शतरंज (बालिका):
प्रथम – अनुष्का (बी.ए. प्रथम वर्ष)
द्वितीय – आशा (बी.ए. द्वितीय वर्ष) इन सभी बच्चों को सत्य प्रकाश जरावता ने इनाम भी वितरित किए ।
इस कार्यक्रम में परवीन ठाकरिया चेयरमैन, रवि चौहान पार्षद, अनिल बोहरा पार्षद, श्रद्धा प्रधान जनौला, किशोरी मास्टर जनौला, बिशन जनौला, डा ऊषा यादव प्रधानाचार्य, डा प्रदीप शिक्षक एवं पूरे महाविधालय का स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित थे।