ब्रेकथ्रू संस्था के  माध्यम से री- इनरोलमेंट को लेकर प्रोग्राम किया गया।

समानता की भावना का प्रसार ज़रूरी: मास्टर सुरेंद्र चौहान 

पटौदी से शमशेर सिंह 
पटौदी: सामाजिक संस्था ब्रेक थ्रू ने पटोदी जाटोली मंडी परिषद के वार्ड 21 मे लाला लाजपत राय पार्क मे जागरूकता शिविर का आयोजन वार्ड 2 पार्षद कृष्ण ठाकरिया की अध्यक्षता मे किया जिसमे संस्था के पदाधिकारियों ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाल स्लोगन सहित कुछ विशेष बच्चिओ द्वारा दिए गए अनुभव को प्रदर्शनी के माध्यम से पेश कर समाज मे समानता की भावना का संदेश दिया।जिसमे अभिषेक ज़िला प्रबंधक ने बताया कि पुरुषत्व की धारणा को बदलकर, यह पुरुषों, लड़कों और युवाओं को महिलाओं के खिलाफ हिंसा को "ना" कहने में नेतृत्व करने के लिए प्रेरित और संगठित करेगा, जिससे घर, समुदाय और सार्वजनिक और निजी स्थान सभी के लिए सुरक्षित बन जाएंगे। संस्था की कॉर्डिंनेटर रुखसाना खान ने बताया कि उनकी संस्था पिछले बीस वर्षो से ज्यादा समाज मे कल्याण के कार्य कर खाश तोर पर उन बच्चिओ की मदद करती है जिनका स्कुल अधूरा रह जाता है या किसी कारण उनको स्कुल जाने से वंचित रखा जाता है। मुख्य अतिथि के रूप मे सिरकत करते हुए वार्ड 2 पार्षद कृष्ण कुमार व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा युवा मास्टर सुरेन्द्र चौहान ने बताया कि समाज मे शिक्षा बहुत ज़रूरी मानी गई है और हमें ऐसे बच्चों को व उनके परिवार को विशेष रूप से समझाना चाहिए जो किसी गलत धारणा के चलते हुए अपनी बेटियों को स्कुल जाने से रोकते है या बीच मे ही उनका स्कुल छुड़वा देते है।इस अवसर पर उनके साथ आशु, आशिव, टीना, मुश्कान, बिंदु, ख़ुशी, सिखा, निशु, शिवानी,सुनीता देवी,रिज्जू कुमारी,मीनू देवी, साहिल सैनी, मनोज कुमार, विद्या देवी आदि लोग मौजूद रहे।
Previous Post Next Post