पटौदी से शमशेर सिंह
पटौदी : पीएम श्री सरकारी स्कूल के इस कार्यक्रम को यूथ और इक्को क्लब के शेड्यूल के अनुसार आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम का थीम है। Beat Plastic Pollution कार्यक्रम का आयोजन यूथ एंड इको क्लब के तहत करवाया गया। इस कार्यक्रम का थीम No single use of Plastic रहा । जिसमें विद्यार्थियों को प्लास्टिक के दुरुपयोग में हानिकारक प्रभाव के बारे में परिचित करवाया गया। हम जानते हैं कि प्लास्टिक हमारे लिए कितना खतरनाक हैं। कितनी भयंकर बीमारियों को जन्म देता है वह पर्यावरण को भी प्रभावित करता है क्योंकि इसके उपयोग से बहुत सी जहरीली गैसें वायुमंडल में प्रवेश कर जाती हैं और मानव के लिए स्वास्धय संबंधित समस्याएं व कैंसर जैसी भयानक बिमारी को जन्म देती है हम जानते कि हर साल लगभग 8 मिलियन टन प्लास्टिक समुद्र में प्रवेश करता है ।इससे बहुत सारे जानवर प्रभावित होते हैं इसके अलावा जानवर प्लास्टिक को निगल भी जाते है जिससे जानवरों के शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया की प्लास्टिक के प्रयोग करने के व्यवहार में अगर हम छोटे-छोटे बदलाव लाएं तो हम प्लास्टिक से होने वाली समस्याओं को रोक सकते हैं। जैसे कि सामान खरीदते समय हम अपने घर से ही कपड़े का थैला लेकर जाएं । उससे बचने के लिए हमने प्लास्टिक की पत्तल ,ग्लास आदि का प्रयोग हमें नहीं करना चाहिए। कभी हम सिंगल यूज प्लास्टिक का सही चुनाव कर सकते हैं। छात्रों ने भी बीट प्लास्टिक प्रदूषण थीम के अनुसार पोस्टर बनाकर भाषण तथा निबंध लेखन द्वारा प्लास्टिक प्रदूषण हारने के जागरूकता अभियान में बढ़-चढ़कर योगदान दिया इस मौके पर प्रधानाचार्य श्री जय भगवान ठाकरान जी यूथ एंड इको क्लब की इंचार्ज श्रीमती सुमन जाखल, श्रीमती पूनम देवी ,श्रीमती अनीता,श्री मनोज कुमार, श्री ओमप्रकाश यादव, श्री ब्रह्मदेव, श्री अशोक कुमार ,श्री नाथूराम व सभी स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।