शिवचरण/पटौदी। कांग्रेस विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने पटौदी विधानसभा के गांव ऊंचा माजरा और भौड़ा कला में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया। इस दौरान कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा देश में अघोषित इमरजेंसी नहीं तो और क्या है। सांसदों को संसद में नहीं बोलने दिया जा रहा है। आजादी के बाद पहली बार सत्ता पक्ष संसद को नहीं चलने दे रहा है। सांसदों को अपनी बात रखने का अधिकार भी सरकार ने छीन लिया है।
उन्होंने कहा विपक्ष एक ना हो जाए इसलिए भाजपा सरकार विपक्ष के लोगों पर ईडी के छापे मरवा रही है। भाजपा की 8 सालों की सरकार ने प्रदेश के लोगों का जीना मुहाल कर रखा है महंगाई चरम पर है पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है आम आदमियों के कोई भी काम इस सरकार में नहीं हो रहे हैं लोगों को घर चलाना मुश्किल हो रहा है। कर्मचारियों और सरपंचों पर लाठीचार्ज किया जा रहा है। युवाओं को 2 करोड़ रोज़गार का आश्वासन देकर अग्निपथ जैसी योजना भाजपा सरकार ले आई है। कांग्रेस की सरकार बनने पर अग्निपथ योजना को बंद किया जाएगा।
श्री यादव ने कहा झूठ की राजनीति और ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है प्रदेश की जनता को उस दिन का इंतजार है जिस दिन प्रदेश में चुनाव होंगे और एक बार फिर से प्रदेश की जनता एकजुट होगी और भाजपा को आईना दिखाने का कार्य करेगी। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से प्रदेश में कांग्रेस को जबरदस्त मजबूती मिली। इसके ठीक बाद शुरू हो रहा ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान 2024 में कांग्रेस की जीत का रास्ता प्रशस्त करेगा।
इस मौके पर उनके साथ ओमबीर भोड़ाकलां, रमेश खंडेवला, विजय शर्मा ऊंचा माजरा,ओम प्रकाश सरपंच सुमेर यादव, पंकज खंडेवला, मणबीर सरपंच, राजेश चौहान, सुनीता वर्मा, जीतू चौहान, महेश शर्मा इतियादी मौजूद रहे।