सामाजिक संस्था युथ सोशलग्राम के सदस्यों ने फ्री में बांटे तिरंगे

जिला प्रशासन के सहयोग से 1000 से अधिक झंडे किए वितरित

सोनीपत ब्यूरो। 
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की तरफ से राशन की सरकारी दुकानों पर तिरंगे झंडे भेजे गए हैं, जिसकी कीमत 20 रुपये रखी गई है। कोई भी कार्डधारक अपनी इच्छा से 20 रुपये में तिरंगा झंडा ले सकता है, लेकिन गांव खानपुर कलां ,मोई माजरी , पाणची, मुहमूदपुर और खेड़ी दमकन मे सामाजिक संस्था युथ सोशलग्राम के सदस्यों ने गाँव मे घर घर जाकर नि:शुल्क तिरंगे झंडे वितरित किये। रविवार को झंडा वितरण कार्यक्रम में संस्था प्रदेश अध्यक्षा कोमल शर्मा मुख्य रूप से शामिल हुई। इसके साथ ही एक तिरंगा यात्रा भी गांव की मुख्य गली से निकाली गई। तिरंगा यात्रा के बाद गाँव के बच्चों व महिलाओ को झंडे वितरित किये गए। 

कोमल शर्मा ने बताया कि हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए संस्था को जिला प्रशासन की ओर से भी तिरंगे झंडे भेजे गए हैं।

हालांकि, एक झंडे की कोस्ट 20 रुपये रखी गई थी, लेकिन संस्था ने फैसला लिया है कि सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा लगा सकें, इसलिए झंडे नि:शुल्क वितरित किये जा रहे हैं। संस्था के संस्थापक योगेश चौधरी के संदेश को प्रेषित करते हुए सदस्यों ने बताया कि घरों पर तिरंगा लगाने एवं तिरंगे को 15 अगस्त के बाद भी सम्मान के साथ सुरक्षित रखने के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्य को सफल बनाने में संस्था सदस्य प्रिंस शर्मा, बिंदु, गायत्री, अंजलि, अरविंद, सतीश, दिनेश, सचिन,जोगिंदर व मोहित आदि सदस्यों का सहयोग रहा।
Previous Post Next Post