प्री आरडी परेड कैंप से लौटे स्वंयसेवकों का हुआ स्वागत, कुलपति ने किया सम्मानित
रेवाडी। 
इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवक योगेश कुमार, गजानंद व छात्रा करिश्मा के 10 दिवसीय प्री-आरडी परेड कैंप सफलता पूर्वक पूर्ण कर लौटने पर कुलपति प्रो. एसके गक्खड ने बधाई दी। राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. करण सिंह ने बताया कि प्री-आरडी परेड शिविर 18 से 27 अक्टूबर 2021 का आयोजन बियानी कॉलेज ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट जयपुर में हुआ जिसमें उत्तरी क्षेत्र के 8 राज्यों के स्वयंसेवकों ने भाग लिया जिसमें इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय से स्वयंसेवक योगेश कुमार गजानंद व करिश्मा ने अपनी परेड व सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की, सांस्कृतिक गतिविधियों में हरियाणा टीम सर्वोच्च स्थान पर रही। यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि पहली बार विश्वविद्यालय से 3 स्वयंसेवकों ने प्री-आरडी परेड कैंप में भाग लिया। अनेकों गतिविधियों के मूल्यांकन के आधार पर गणतंत्र परेड के लिए हरियाणा से 4 छात्र और चार छात्राओं का चयन किया जाएगा चयनित विद्यार्थी 26 जनवरी को राजपथ पर परेड मार्च में शामिल होंगे। स्वयंसेवकों के लौटने पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मीरा बाम्बा,डॉ.भारती, डॉ राजेंद्र व सुशांत यादव ने प्रसन्नता व्यक्त की।
Previous Post Next Post