पटौदी से शमशेर सिंह।
पटौदी, दिनांक नागरिक अस्पताल पटौदी में आज एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान अत्याधुनिक मोर्चरी का उद्घाटन माननीय विधायक श्रीमती बिमला चौधरी जी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधि तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि यह मोर्चरी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिससे शवों का सुरक्षित संरक्षण सुनिश्चित होगा तथा परिजनों को कठिन समय में सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
माननीय विधायक श्रीमती बिमला चौधरी जी ने अपने संबोधन में डॉ. सुधीर कुमार एवं उनकी टीम द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नागरिक अस्पताल पटौदी में स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को लगातार बेहतर बनाया जा रहा है और यह मोर्चरी उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकार की सुविधाएँ समाज में संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करती हैं।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे क्षेत्र के लिए एक आवश्यक एवं उपयोगी सुविधा बताया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।