इससे पहले भी टिकटोक समेत 59 एप्स को बैन किया गया था।

मनीषबलवान सिंह जांगड़ा
हिसार। भारत-चीन सीमा विवाद के चलते भारत सरकार चीनी एप्स पर शिकंजा कसती जा रही है। पिछले हफ़्ते एलएसी(लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल) पर भारत व चीन के जवानों के बीच मुठभेड़ ने शांति वार्ता को फिर से कमज़ोर कर दिया है। दोनों ही तरफ से एक दूसरे पर संप्रभुता के हनन का आरोप लग रहा है। 

इसी बीच भारत ने  चीन के 118 एप्स को बैन करने का फ़ैसला लिया है, इसमे नौजवानों में मशहूर एप्प पब-जी भी शामिल है। संचार एंव सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी नोटिस में इन एप्स को भारत की सुरक्षा से ख़तरा बताया है।


Previous Post Next Post