इससे पहले 2018 में जन्मदिन की तैयारी करने के दौरान भी इसी तरह का हादसा हुआ था।

मनीषबलवान सिंह जांगड़ा
हिसार। आंधप्रदेश के चित्तूर जिले में शान्तिपुरम इलाके में साउथ सुपरस्टार व आंधप्रदेश में जना सेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण के जन्मदिन की तैयारी करने के दौरान उनके फैंस व कार्यकर्ता की करंट लगने से मौत हो गई। 2 सितंबर को हर बार की तरह उनके जन्मदिन की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही थी। इसी दौरान उनके फैंस जन्मदिन के 40 फुट के बैनर को लगा रहे थे की तभी लोहे का फ्रेम हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया जिससे तीन लोगों की झुलसने से मौत हो गई, उनको बचाने के लिए तीन और फैंस बुरी तरफ़ घायल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। करंट लगने से मरने वाले लोगों की पहचान 30 वर्षीय सोमशेखर, 32 वर्षीय राजेंद्र व 28 वर्षीय अरुणाचलम के तौर पर हुई है।

एक्टर पवन कल्याण ने मृतकों के परिवार की जिम्मेदारी ली।

पुलिस का कहना है कि हादसा आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में 1 सितंबर की रात साढ़े आठ बजे हुआ। बैनर का फ्रेम लोहे का था जो ऊपर से गुजर रही हाई वोल्टेज तार के संपर्क में आ गया जिससे ये हादसा हुआ। घटना के बाद पवन कल्याण ने कहा कि इनके परिवार वालों की देखभाल की जिम्मेदारी वह उठाएंगे। उनकी पार्टी जना सेना पार्टी की तरफ से उन मृतकों के परिवार वालों को दो-दो लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का भी ऐलान किया है। 

घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने भी इस घटना पर दुख जताया। 

इससे पहले भी हुआ है जन्मदिन पर हादसा।

2018 में पवन कल्याण के जन्मदिन की तैयारियां करने के दौरान भी ऐसा ही हादसा हुआ था। आंधप्रदेश के पयाकरावपेता में पवन कल्याण के आने व जन्मदिन की तैयारी करने के दौरान दो फैंस की ऊपर से गुजर रही 33 किलोवॉट की हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत हो गई थी।

Previous Post Next Post