कैप्टन अजय सिंह यादव भी आए 38 गांवों के समर्थन में  

कहा निगम करवाये पहले 35 वार्डों का विकास

निगम क्षेत्र में आने वाले सभी 35 वार्ड बदतर

फतह सिंह उजाला
रेवाड़ी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा कि 38 गांवों को नगर निगम गुडगांव में शामिल करने का विरोध सभी ग्रामीण कर रहे हैं तो फिर गांव की जमीन को नगर निगम क्यों जबरन हडपना चाहती है। जो ईलाका नगर निगम गुडगांव में आता है, निगम पहले उसका विकास कार्य कराए। नगर निगम क्षेत्र में आने वाले सभी 35 वार्डों की दयनीय स्थिति है। सिवरेज ओवर फलो हो रहे हैं, बरसाती पानी का निकास नही है, पीने के पानी की व्यवस्था नही है, बिजली के तार व खंभों की समस्या लगभग हर वार्ड में है। फिर इन गांवों के आने से तो नगर निगम का दायरा ओर बढ जाएगा, फिर विकास कैसे होगा। मेरा समर्थन 38 गांवों के लोगों के साथ है।

कैप्टन अजय सिंह ने कहा कि गांव में विकास तो कुछ होगा नही उपर से हाउस टैक्स, दुकानों का कमरसियिल टैक्स इत्यादि न जाने कितनी बंदीशें गांव में हो जाएगीं। पहले निगर निगम उन गांव का अच्छे से विकास कराए जो उनके दायरे में आते हैं। उन गांव का अच्छे से विकास हो जाएगा तो फिर 38 गांव के लोग स्वयं ही कहेगें कि हमारे गांव को भी निगम क्षेत्र में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि 38 गांवों की 7 हजार 21 एकड़ जमीन और 900 करोड पर निगम की नजर है। किसी भी पंचायत द्वारा सामूहिक प्रस्ताव देकर निगम में शामिल करने के लिए कोई सहमति नही जताई गई है। इसलिए इन गांवों को नगर निगम में शामिल नही किया जाना चाहिए।
श्री यादव ने कहा कि 35 वार्डों में विकास कार्य ढंग से नही हो पा रहे हैं। इन गांवों का विकास तथा आसपास में सैक्टर का विकास बिल्डरों द्वारा किया जा रहा है। निगम द्वारा अब तक किसी प्रकार के चिक्तिासलय, स्कूल व अन्य सुविधाएं प्रदान करवाई नही जा रही है। इनसे निगम की कार्यशैली पर तमाम तरीके के सवालिया निशान खडे होते हैं। निगम द्वारा केवल टैैक्स वसूला जा रहा है। बदले में जनता को कुछ नही मिल रहा है। इसलिए 38 गांव के लोग नही चाहते कि उनके गांव नगर निगम क्षेत्र में शामिल हों।

Previous Post Next Post