ज्योति जांगड़ा, हिसार 

रक्षाबंधन के पर्व पर हमेशा ही हरियाणा के हिसार बस स्टैंड पर बहुत अधिक मात्रा में भीड़ होती है परंतु इस बार रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा परिवहन बसों में केवल 40 यात्री ही यात्रा कर सकेंगे। एक बस में 2 कर्मचारी मौजूद रहेंगे। हरियाणा परिवहन में महिलाओं और 15 साल से कम के बच्चों की यात्रा निशुल्क होगी। कोरोना महामारी के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए बसों में सामाजिक दूरी का भी पालन किया जाएगा।  साथ ही कर्मचारियों के द्वारा स्क्रीनिंग और सामान को सैनिटाइज भी किया जाएगा। हिसार बस स्टैंड परिषद द्वारा सभी यात्रियों को जागरूक भी किया जाएगा। गौरतलब है कि फिलहाल एक बस में बस कर्मचारी, एक पुलिस कर्मचारी, स्क्रीन स्टाफ के साथ केवल 35 अन्य यात्री सफर कर सकेंगे। 
हिसार बस स्टैंड चौकी पुलिस इंचार्ज चांदीराम ने कहा कि बस स्टैंड पर कानून व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सभी यात्रियों का बसों में चढ़ने उतरने पर ध्यान दिया जाएगा। किसी व्यवस्था को बिगड़ने नहीं दिया जाएगा। ज्यादा यात्री होने पर मिनी बसों को भी रूट पर दौड़ाया जाएगा। 

Previous Post Next Post