16-17 को दक्षिण हरियाणा में 54 स्थानो पर भूपेंद्र यादव का होगा स्वागत !
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तैयार किया यात्रा का स्वरूूप ! 
 दक्षिणी हरियाणा से शुरू होगी केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र की जन आशीर्वाद यात्रा !

शिवचरण ( शिवा )
गुरूग्राम। 
अहीरवाल के क्षत्रप  राव इंद्रजीत के गढ़ अहीरवाल में घूमेगा पीएम माोेदी मंत्रीमंडल में नए केबिनेेट वजीर भपेंद्र यादव का अभिनंदन रथ। जी हां हैरान होने की बात नहीं , इसकी भाजपा के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। नए केन्द्रीय मंत्रियों की उनके क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्राओं के कार्यक्रमों के तहत केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा दक्षिण हरियाणा स्थित उनके गृह जिले गुरुग्राम से शुरू होगी। यह यात्रा 16 और 17 अगस्त को हरियाणा के गुरुग्राम, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ जिले से होते हुए राजस्थान में प्रवेश करेगी।

हरियाणा में दो दिन तक रहने वाली केंद्रीय पर्यावरण ,वन, जलवायु परिवर्तन एवं श्रम रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का खाका खुद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने तैयार किया है। गुरूवार को गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक पत्रकार वार्ता में धनखड़ ने बताया कि हरियाणा में केंद्रीय पर्यावरण ,वन, जलवायु परिवर्तन एवं श्रम रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा का 54 स्थानों पर भव्य स्वागत होगा। इसके लिए विधायकों और जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम - दिल्ली बोर्डर से शुरू होने वाली केंद्रीय मंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा उनके पैतृक गांव जमालपुर में पहुंचेगी तो प्रदेश अध्यक्ष के नाते वे खुद और हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर भी इसमें शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री मनोहर भी मौजूद रहेंगे
धनखड़ ने बताया कि यात्रा व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ सके, इसके लिए प्रदेश महामंत्री वेदपाल एडवोकेट को इसका संयोजक बनाया गया है। जबकि पूर्व महामंत्री संदीप जोशी और पलवल के विधायक दीपक मंगला को सह संयोजक नियुक्त किया गया है।  प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि दिल्ली - गुरुग्राम बोर्डर पर हजारों कार्यकर्ता गाड़ियों में सवार होकर यात्रा में शामिल होंगे। गुरुग्राम से के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए मानेसर पहुंचेगी और यहां एक भव्य स्वागत समारोह आयोजित होगा। यहां से भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा सीधे उनके पैतृक गांव जमालपुर पहुंचेगी। इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर भी मौजूद रहेंगे। यह यात्रा अगले दिन यानि 17 अगस्त को रेवाड़ी जिले में प्रवेश करेगी और यहां से होते हुए महेंद्रगढ़ जिले में विभिन्न स्थानों पर होते हुए गोद बलावा पहुंचेगी।  यात्रा का हरियाणा में अंतिम पड़ाव गोद बलावा में होगा। गोद बलावा के बाद यह यात्रा राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि हरियाणा में 54 स्थानों पर भव्य स्वागत करने के लिए क्षेत्र में मौजूद मंत्रियों और विधायकों ने तैयारियां की हुई है। केन्द्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का स्वागत करने के लिए क्षेत्र के लोग भी उत्साहित है और जगह-जगह फूल बरसाकर लोग उनका अभिनंदन करेंगे।

राव इंद्रजीत और धर्मवीर को भी निमंत्रण
ओपी धनखड़ ने बताया कि गुरुग्राम के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और महेंद्रगढ़-भिवानी के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह को भी यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है। सभी नेता एकजुट होकर गुरुग्राम के बेटे एवं केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव की जन आशीर्वाद यात्रा को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं।  प्रेस कांफ्रेंस में महामंत्री वेदपाल, गुरुग्राम विधायक सुधीर सिंगला, सोहना विधायक संजय सिंह, पलवल विधायक दीपक मंगला, विधायक सत्यप्रकाश जरावता, कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, पूर्व महामंत्री संदीप जोशी, पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष मनीष यादव, प्रवक्ता सूरजपाल अम्मू, महेश चौहान, जिला गार्गी कक्कड़, कमल यादव, प्रदेश सह मीडिया प्रमुख अरविंद सैनी, जिला महामंत्री महेश यादव आदि नेता मौजूद थे।

Previous Post Next Post