टॉप 20 में 9 लड़कियों का हुआ चयन। प्रतिभा वर्मा ने किया लड़कियों में टॉप।

मनीषबलवान सिंह जांगड़ा, हिसार
संघ लोक सेवा आयोग(यूपीएससी) भारत के सबसे बेहतरीन नौरकरशाहों का चयन करता है। सरकारी में नौकरी की चाह रखने वालों के लिए यूपीएससी की परीक्षा  पास करना सपना रहता है। इसी संघ लोक सेवा आयोग ने 2019 में हुई परीक्षा का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया है। 2019 के रिजल्ट में हरियाणा में सोनीपत के प्रदीप सिंह ने पूरे भारत में टॉप किया है, दूसरे स्थान पर जतिन किशोर व तीसरे स्थान पर प्रतिभा वर्मा रहीं हैं। कुल उम्मीदवारों में से यूपीएससी ने 829 लोंगो का रिजल्ट जारी किया है जिसमें से 304 जरनल वर्ग से, 78 इकोनॉमिक वीकर सेक्शन(ईडब्ल्यूएस), 251 ओबीसी, अनुसूचित जाति से 129 व अनुसूचित जनजाति से 67 उम्मीदवारों ने परीक्षा को पास किया है।

कोरोना संकट के चलते यूपीएससी ने कुछ उम्मीदवारों के इंटरव्यू को स्थगित किया था।

यूपीएससी ने सितंबर 2019 में परीक्षा आयोजित की थी। जबकि पेरसेनलिटी टेस्ट व इंटरव्यू फरवरी से लेकर अगस्त तक आयोजित की गई थी। कोरोना वायरस के खतरे के चलते केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए लॉकडाउन की वजह से फ़रवरी में सभी उम्मीदवारों के इंटरव्यू आयोजित नही हो पाए थे। यूपीएससी ने कुछ उम्मीदवारों के इंटरव्यू को स्थगित करने का फैसला लिया था। लॉकडाउन में ढील के बाद यूपीएससी ने उम्मीदवारों को छूट दी थी। 

यूपीएससी ने कहा था कि कोरोना संकट में रेल सुविधा नही होने के चलते उम्मीदवारों को आने-जाने के खर्चे का मुआवजा दिया जाएगा। इसके बाद यूपीएससी 20 जुलाई से 30 जुलाई तक इंटरव्यू आयोजित किए गए। इस दौरान इंटरव्यू के आए उम्मीदवारों को कुछ सुविधाएं दी थी। नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में इंटरव्यू के लिए आए उम्मीदवारों को स्पेशल शील्ड किट दी गई थी। जिसमे फेस मास्क, फेस शील्ड, सेनेटाइजर की बोतल व दस्ताने दिए गए थे। उम्मीदवारों को विमान से आने व जाने का मुआवजा भी दिया गया था।

मेरिट के आधार पर विभागों में नियुक्ति होती है।

2019 की परीक्षा में मेरिट के आधार पर 180 उम्मीदवारों को भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस), 24 भारतीय विदेश सेवा(आईएफएस), 150 भारतीय पुलिस सेवा(आइपीएस), 438 केंद्रीय सेवा ए ग्रुप व ग्रुप बी के लिए 135 उम्मीदवारों को सेलेक्ट किया है। 
बात दें कि यूपीएससी मेरिट के आधार पर विभागों की नियुक्ति दी जाती है। इसके साथ ही 11 उम्मीदवारों के रिजल्ट को यूपीएससी ने होल्ड पर रखा है।

इस साल भी परीक्षाएं समय पर नही हो पाएंगी।

बता दें की यूपीएससी में परीक्षा के तीन चरण होते हैं। प्रारंभिक परीक्षा व मुख्य परीक्षा के बाद इंटरव्यू का आयोजन किया जाता है। कोरोना संकट के चलते 2020 की परीक्षाओं को भी यूपीएससी ने टालने का फ़ैसला किया था। इस साल की प्रारंभिक परीक्षा को सितंबर से टाल कर 4 अक्टूबर को को आयोजित करने का फ़ैसला लिया है। जबकि मुख्य परीक्षा 9 जनवरी 2021 को हैं। इन दोनों चरणों को पास करने के बाद इंटरव्यू लिया जाएगा जिसके बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। 

टॉपरों की लिस्ट 
रैंक    नाम    
1.     प्रदीप सिंह
2.     जतिन किशोर
3.    प्रतिभा वर्मा
4•     हिमांशु जैन
5.     जयदेव सी एस
6.     विशाखा यादव
7.     गणेश कुमार भास्कर
8.     अभिषेक सारफ
9.     रवि जैन
10.   संजिता मोहपात्रा
11.   नूपुर गोयल
12.   अजय जैन
13.   रौनक अग्रवाल
14.   अनमोल जैन
15.   भौंसले नेहा प्रकाश
16.   गुंजन सिंह 
17.   स्वाति शर्मा 
18.   लविश ओर्डिया
19.  श्रेष्ठा अनुपम
20.   नेहा बनर्जी



Previous Post Next Post