एक संक्रमित युवक को देर रात किया गया गया गिरफ्तार

दोनो को पुलिस हिरासत में करवाया था अस्पताल में भर्ती

अशोक कुमार कौशिक
नारनौल।
 बीते दिन कोरोना पॉजिटिव आये दो युवक आज आयुर्वेदिक कॉलेज पटीकरा से फरार हो गए हैं। दोनो युवक अलग-अलग मामलों में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए थे। कोरोना पॉजिटिव आने पर इन्हें हिरासत में ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नारनौल के मिश्रवाड़ा मोहल्ला के मोहित को 2 अन्य युवकों के साथ शुक्रवार को मारपीट एवं अपहरण के मामले में गिरफ्तार किया गया था। शनिवार सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर आयुर्वेदिक कॉलेज भेज गया गया था। दूसरा युवक मनोज गांव नायन का निवासी है और उसे नांगल चैधरी पुलिस ने चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। लेकिन रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे आयुर्वेदिक कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। रविवार दोपहर लगभग 2 30  बजे दोनो मरीज अस्पताल का पिछला दरवाजा तोड़कर फरार हो गए। जिला कोविड नियंत्रण कमेटी के इंचार्ज चिकित्सक ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।

इस संबंध शहर थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोनो फरार मरीजों के खिलाफ शिकायत दी गई है। जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ लापरवाही से जानलेवा महामारी फैलाने, सार्वजनिक स्वास्थ्य सुरक्षा को प्रभावित करने, एकांतवास का उल्लंघन करने व हिरासत से भागने के अपराधों के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम रवाना की गई हैं। पुलिस ने देर रात मिश्रवाडा के मोहित को पकड़ लिया।
Previous Post Next Post