खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने आज 'खेलों इंडिया' योजना की पहली सामान्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता की

ज्योति जांगड़ा, हिसार 
खेल मंत्री श्री किरेन रिजिजू ने खिलाड़ियों को संबोधितकरते हुए कहा कि बड़ी संख्या में जमीनी स्तर की प्रतिभाओं की पहचान करने के प्रयास के साथ राज्यों से प्रतिवर्ष राज्य स्तरीय 'खेलों  इंडिया' खेलों का आयोजन किया जाए। उन्होंने कहा, खेलो इंडिया योजना के तहत राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही वार्षिक प्रतियोगिताओं, जैसे कि खेलों इंडिया यूथ गेम्स और यूनिवर्सिटी गेम्स ने सभी राज्यों से खेल प्रतिभाओं को पहचानने में मदद की है। खेल मंत्री ने कहा, राज्य जो पहले से ही वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का संचालन करते हैं, वे खेलो इंडिया स्कीम के साथ जुड़ सकते हैं और केंद्र इन आयोजनों को संचालित करने में उनका समर्थन करेगा।
उन्होंने कहा, भारत को एक खेल महाशक्ति बनाने के लिए, हमें 5 से 10 साल की उम्र के रूप में प्रतिभा को पहचानना होगा और उन्हें भविष्य का चैंपियन बनाना होगा। ओलंपिक के लिए एक एथलीट को संपूर्ण रूप से तैयार करने में कम से कम आठ साल लगते हैं। श्री किरेन रिजिजू ने राज्यों से युवा प्रतिभाओं की पहचान करने के लिए जिला, ब्लॉक और पंचायत स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन करने को कहा है। खेल मंत्री ने कहा कि पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और उत्तर पूर्व भारत के लिए योजना बनाई जा रही। 5 क्षेत्रीय प्रतिभाओं की स्काउटिंग समितियों की भी बात की।
उन्होंने 24 खेल विषयों में जमीनी स्तर की प्रतिभा की पहचान करने में इन समितियों की सहायता के लिए राज्यों से सक्रिय भागीदारी के लिए आग्रह किया। 
Previous Post Next Post