अनुच्छेद 370 को हटाने के एक साल होने पर दिया इस्तीफा।

मनीषबलवान सिंह, जांगड़ा, हिसार
पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिन्हा को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर का नया उपराज्यपाल नियुक्त किया है। मनोज सिन्हा गिरिश चन्द्र मुर्मू की जगह उप राज्यपाल बनेंगे। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को हटाने के एक साल बाद उपराज्यपाल जीसी मुर्मू ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को अपना इस्तीफ़ा सौंपा। राष्ट्रपति ने उनके इस्तीफे को मंजूर कर लिया व उन्हें सीएजी नियुक्त किया जा सकता है। राष्ट्रपति के प्रेस सचिव अजय कुमार ने ये जानकारी दी है।

अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी किये जाने के एक साल बाद दिया इस्तीफा।

जीसी मुर्मू ने जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्ज़ा देने वाले अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी होने के ठीक एक साल होने पर इस्तीफ़ा दिया है। मुर्मू से पहले जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक थे लेकिन जब जम्मू-कश्मीर एक पूर्ण राज्य था। 

बता दें कि 60 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी गिरीश चंद्र मुर्मू को पिछले वर्ष 29 अक्टूबर को राज्यपाल सत्यपाल मलिक को गोवा भेजे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर का उपराज्यपाल बनाया गया था। गुजरात काडर के मुर्मू नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहने के दौरान राज्य के मुख्य सचिव रह चुके हैं।

आईआईटी से इंजीनियर हैं मनोज सिन्हा, बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी से की राजनीति की शुरुआत।

बीएचयू(बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी) से बी.टेक. व एम.टेक. की पढ़ाई करने वाले मनोज सिन्हा ने 1982 में बीएचयू छात्र संघ के अध्यक्ष के तौर पर की। मनोज सिन्हा ने भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर गाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा व पहली बार लोकसभा के सदस्य बनें। साल 1996 व 2014 मनोज सिन्हा फिर से लोकसभा के लिए निर्वाचित किए गए। 

मनोज सिन्हा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में रेल राज्य मंत्री रह चुके हैं। मगर पिछले साल वो गाजीपुर से अपनी सीट पर चुनाव हार गए थे।

5 अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने किया अनुच्छेद 370 को निष्प्रभावी।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष 5 अगस्त को भारतीय संसद ने जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के साथ उसे केंद्र शासित प्रदेश बना दिया था। साथ ही, लद्दाख को भी प्रदेश से अलग करके एक अलग केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख 31 अक्टूबर से आधिकारिक तौर पर केंद्र शासित प्रदेश बन गए थे। इसके बाद दोनों जगह उपराज्यपालों की नियुक्ति की गई थी। राधा कृष्ण माथुर को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाया गया था।
Previous Post Next Post