ज्योति जांगड़ा, हिसार 

यूपी का गैंगस्टर विकास दुबे मध्य प्रदेश के उज्जैन में पकड़ा गया है। यूपी सरकार ने विकास दुबे को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। विकास दुबे पर 500000 का इनाम था। उज्जैन के एक महाकाल मंदिर में विकास दुबे  दर्शन करने के लिए आया था।  उसी वक्त मंदिर के पुजारी ने पहचान लिया और पुलिस को फोन कर दिया। यूपी पुलिस ने विकास दुबे को मंदिर में ही गिरफ्तार कर लिया। 

यह बात समझने वाली थी कि विकास दुबे उज्जैन क्यों गया था विकास दुबे का साला जो कि यह बहुत बड़ा अपराधी है विकास दुबे उसके पास जाना चाहता था। विकास दुबे मध्यप्रदेश में जाकर ऐसी जगह देख रहा था जहां उसका एनकाउंटर ना हो सके इसलिए उसने मंदिर में जाकर सरेंडर कर दिया। विकास दुबे चिल्ला चिल्ला कर बता रहा था कि मैं ही विकास दुबे हूं वह ऐसा इसलिए बोल रहा था ताकि वह लोगों की नजरों में आ सके और एनकाउंटर से बच सके। एनकाउंटर के डर के कारण विकास दुबे ने ये सारा गेम प्लान किया। सातवें दिन विकास दुबे पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। जानकारी के मुताबिक विकास दुबे को आज शाम तक उत्तर प्रदेश लाया जायेगा। 

Previous Post Next Post