मनीषबलवान सिंह जांगड़ा, हिसार
मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक रोचक मामला सामने आया है जहां एक दूल्हे ने दो दुल्हनों से मंडप में सात फ़ेरे लिए। दो दुल्हनों में एक दूल्हे की गर्लफ्रैंड है व दूसरी घर वालों की पसंद की लड़की। सोशल मीडिया पर ये शादी वायरल हो गयी है। 

ये है पूरा मामला।

बैतूल जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील में केरिया एक गांव है जहां की ये घटना है। जिसमे एक लड़के ने दो लड़कियों से शादी की है जिसमे एक उसकी गर्लफ्रैंड है दूसरी लड़की उसके घर वाले ने पसंद की है। ग्रामीणों के मुताबिक संदीप उइके आदिवासी समाज से है जोकि भोपाल में पढ़ाई करता था, इस दौरान उसकी एक लड़की से दोस्ती हो जाती है। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल जाती है और शादी करने का फैसला करते हैं लेकिन इसी बीच संदीप के घर वालों ने उसकी किसी दूसरी लड़की से शादी पक्की कर दी। 

पंचायत ने लिया रोचक फ़ैसला।

इसके बाद मामला विवादास्पद हो जाता है और गांव की पंचायत तक पहुंच जाता है। विवाद को सुलझाने के लिए गांव की पंचायत बुलाई जाती है जिसमे दोनों लड़कियों को भी बुलाया जाता है। पंचायत में फैसला लिया जाता है कि अगर दोनों लड़कियां लड़के से शादी करने को तैयार हैं तो दोनों की संदीप से शादी करवा दी जाए। इसके साथ ही संदीप भी दोनों लड़कियों से शादी करने को तैयार था।

तीनों पक्ष से लोग शादी में शामिल हुए।

फैसला होने के बाद शादी में तीनों पक्ष से लोग शादी में शामिल हुए, दूल्हे ने दोनों दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में फेरे लिए जिसकी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गई है। मामले ज़्यादा बढ़ने पर प्रशासन ने सुध ली है, घोड़ाडोंगरी की तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा ने बताया कि कोरोना संकट में प्रशासन से शादी की अनुमति लेनी पड़ती है लेकिन हमसे कोई अनुमति नही ली गई है। मामले का संज्ञान लेने के लिए हमने पटवारी को भेजा है आगे की करवाई पटवारी की रिपोर्ट के बाद की जाएगी।

Previous Post Next Post