ज्योति जांगड़ा, हिसार 

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा है कि देश में पहली बार 1 दिन में कोविड संक्रमण से रिकॉर्ड संख्या में लोग ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटों में 36000 से अधिक कोरोना रोगी स्वस्थ हुए हैं। स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या अब 885576 हो गई हैं।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोरोनावायरस से स्वस्थ होने की दर 63.92% पहुंच गई है।
कोरोना के सक्रिय मामलों की तुलना में स्वस्थ होने वालों का अंतर 470000 से अधिक हो गया है।  मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारों को सलाह दी कि वे अपने राज्यों में सावधानी बरतें। देश में पहली बार 1 दिन में 440000 से अधिक नमूनों की जांच की गई। प्रति 10 लाख आबादी पर 11805 लोगों की जांच की जा रही है।  अब तक एक करोड़ 62 लाख से अधिक कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज कहा कि पहली बार देश में सरकारी प्रयोगशालाओ में रिकॉर्ड  362153 नमूनों की जांच की गई है। निजी प्रयोगशालाओं में भी 1 दिन में 79000 नमूनों की जांच की गई है। मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से मृत्यु दर 2.13% रह गई है जो दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले काफी कम है। 

Previous Post Next Post