मनीषबलवान सिंह जांगड़ा, हिसार
हरियाणा भिवानी बोर्ड ऑफ एजुकेशन(एचबीएसई) ने 10वीं कक्षा के 4 विषयों का परिणाम घोषित कर दिया है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आज शाम 8 बजे परिणाम घोषित किया। सभी स्टूडेंट्स bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में 64.59 विद्यार्थी ही पास हो पाए हैं।

कोरोना महामारी की वजह से 4 विषयों की परीक्षा ही हो पाई थी।

बीते मार्च में हुए 10वीं की परीक्षा प्रधानमंत्री द्वारा देशभर में लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से 4 विषयों की ही परीक्षा हो पाई थी। बाकी बचे हुए विषयों को लेकर शिक्षा बोर्ड ने तैयारियां की थी लेकिन बाद में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को मद्देनजर रखते हुए इनको टाल दिया गया था। वहीं भिवानी शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ जगबीर सिंह ने मीडिया बताया कि कोरोना महामारी की वजह से हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने भी सेंट्रल बोर्ड ऑफ एजुकेशन बोर्ड(सीबीएससी) की तर्ज़ पर बाकी बचे विषयों की परीक्षा को फाइनल रिजल्ट में शामिल नही किया है। जिन विषयों की परीक्षा हो पाई थी उन्हीं का परिणाम निकाला गया है।

लड़कियों ने अबकी बार भी मारी बाज़ी।

हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित परिणाम में लड़कियों ने बाज़ी मेरी है। शिक्षा बोर्ड ने अपनी मीडिया को बताया की 10वीं कक्षा में 2020 में लड़कियों ने लड़कों से 9.59% के अंतर के साथ बाज़ी मारी है। आधिकारिक डेटा के मुताबिक अबकी बार के परिणाम में लड़कियां 69.86 फीसदी पास हुई वहीं 60.27 फीसदी लड़के पास हो पाए हैं।
Previous Post Next Post