पटौदी गुरुग्राम !

 विधानसभा क्षेत्र में जननायक जनता पार्टी में चल रहे लगातार इस्तीफे जिसमें उपमुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी
महेश चौहान व हलका अध्यक्ष और शहरी अध्यक्ष समेत ने पार्टी पद से ना केवल इस्तीफा ही दिया बल्कि नेतृत्व पर भिन्न-भिन्न आरोप लगाकर उनके खिलाफ मोर्चा खोला मोर्चा खोल दिया था।

तभी से यह प्रतीत हो गया था कि पार्टी छोड़ने वाले यह सभी कार्यकर्ता किसी अन्य पार्टी अन्य पार्टी का दामन थामेंगे ।आज जननायक जनता पार्टी से आरोप लगाकर पार्टी छोड़ने वाले कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया ।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय गुरुकमल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने इन सभी को भाजपा का पटका पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ देकर पार्टी में ज्वाइन करवाया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जेजेपी से आए सभी पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से भी अवगत कराया।
जेजेपी के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी एवं पूर्व विशेष सचिव रहे महेश चौहान के अलावा भाजपा ज्वाइन करने वालों में पूर्व कार्यकारिणी सदस्य फूल सिंह सैनी, पूर्व शहरी अध्यक्ष मा. प्रीतम लाल गुप्ता, पूर्व हल्का प्रधान भारत नंबरदार, पूर्व मनोनित पार्षद आनंद भूषण गोयल, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य दिनेश मेम्बर, पूर्व सदस्य राजकुमार चौहान, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य विक्रम मास्टर, पूर्व सदस्य मनजीत दहिया, पूर्व हल्का उपाध्यक्ष भंवर लाल चौहान, पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रेम लाल चौहान, पूर्व हल्का उपाध्यक्ष नरेश रामपुरा, पूर्व जिला युवा महासचिव जितेंद्र जांगड़ा, पूर्व सदस्य विजय यादव, पूर्व महासचिव ललित शर्मा, पूर्व सदस्य राजपाल सरपंच, पूर्व सदस्य सुखबीर एडवोकेट, पूर्व महासचिव राजेश जांगड़ा, पूर्व सदस्य कुलदीप रोहिल्ला जाटौली, पूर्व महासचिव सतीश जांगड़ा, पूर्व संगठन सचिव शशि कपूर, पूर्व सदस्य ज्ञानचंद गुप्ता, पूर्व महासचिव सुभाष चंद, पूर्व महासचिव दीपक शर्मा, पूर्व महासचिव उमेश कुमार, पूर्व महासचिव राम सिंह तंवर, पूर्व सदस्य जितेंद्र शर्मा, पूर्व सदस्य दूर्गेश कुमार, पूर्व सदस्य रत्तन सिंह, पूर्व सदस्य नारायण लोचबका, पूर्व महासचिव रणबीर नेहरा, पूर्व सदस्य डा. ताज मोहम्मद, पूर्व सदस्य राज सिंह चौहान, पूर्व सदस्य राधे श्याम सैनी, पूर्व सदस्य रामौतार सैनी, पूर्व सदस्य प्रेम शर्मा, पूर्व सदस्य जीत सिंह, पूर्व सदस्य हरभगवान सिंह, पूर्व सदस्य बलविंद्र यादव, महेश चौहान, भागीरथ चौहान, लोकेश चौहान, अमित चौहान, राजकुमार, संदीप चौहान, नरेश यादव, जयनारायण नंबरदार, राजबीर, विजय सिसोदिया के अलावा कुलदीप यादव चक्करपुर अपनी टीम के साथ भाजपा में शामिल हुए हैं।
भाजपा में शामिल होने के लिए जेजेपी के लगभग 150 पदाधिकारी और कार्यकर्ता 11 बजे ही गुरुकमल कार्यालय में पहुंच गए थे, एक-एक करके सभी बीजेपी का दामन थामने वाले जेजेपी कार्यकर्ताओं को मंच पर बुलाया गया और स्वयं प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ ने सभी को पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। भाजपा ज्वाइन करने वाले महेश चौहान ने कहा कि बीजेपी व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों तथा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के शासन एवं प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा ज्वाइन की है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष जीएल शर्मा, जिला अध्यक्ष गार्गी कक्कड़, महेश चौहान, कमल यादव, हरविंद्र कोहली, कार्यालय प्रमुख सुनील कोहली, प्रदेश मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, जिला महामंत्री महेश चौहान, मनीष गाड़ौली, उषा प्रियदर्शी, जिला मीडिया प्रमुख अजीत यादव, सचिव जितेंद्र चौहान सहित भाजपा के भी अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।

Previous Post Next Post