पेटीएम ने अपने ट्विटर एकाउंट का नाम "बिनोद" रखा।

मनीषबलवान सिंह जांगड़ा, हिसार

दुनियाभर में कोरोना संकट छाया हुआ है लेकिन भारत में एक बन्दे के नाम छाया हुआ है। वही नाम जिसे आप ट्विटर, इंस्टाग्राम, फ़ेसबुक पर मिमस(memes) में देख सकते हैं। एक नाम जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है मुंबई पुलिस से लेकर मशहूर ई-कॉमर्स कंपनी पेटीएम ने इस नाम का जिक्र अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किया है। पूरी दुनिया की मौज ले लेने वाले मिमस बनाने वाले लौंडों को तो ऐसी सामग्री चाहिए जिससे वो अपने टैलेंट को रॉस्ट(Roast) यानि किसी को भुनाना में, वायरल करने में, मशहूर करने में उड़ेल देते हैं।

वैसे तो हम भारतीय किसी भी यूट्यूब की वीडियो, फ़ेसबुक की पोस्ट पर कुछ भी लिख देते हैं गाली से लेकर गोली मारने तक की धमकी, अपनी प्रेमिका का नाम, किसी रोग की दवा के देसी नुस्ख़े, किसी राजनीतिक पार्टी को लेकर प्रोपोगंडा, किसी धर्म विशेष की बातें, न जाने क्या क्या। लेकिन #Binod Tharu ने कभी नही सोचा होगा कि उनका एक कमेंट भारत की सोशल मीडिया पर तहलका मचा देगा। आपने भी ये बिनोद अपने फ़ेसबुक अकाउंट पर, ट्विटर पर या इंस्टाग्राम पर देखा होगा। आइये जानते हैं कि आख़िर ये "बिनोद" है क्या और क्यों इस नाम को हर जगह चिपकाया जा रहा है।

यूट्यूब पर एक चैनल है "स्ले पॉइंट", जिसे अभ्युदय व गौतमी मिलकर चलाते हैं। उन्होंने हम भारतीयों के यूट्यूब वीडियो पर बहुत सारे इलॉजिकल कमैंट्स को लेकर वीडियो बनाई। वीडियो का टाइटल था "Why Indian comment section is garbage।" वीडियो बनाने के लिए उन्होंने बहुत सारे कमैंट्स पढ़े, तो उस दौरान उन्हें एक कमेंट मिला। जिसे "बिनोद थारू" नाम के बन्दे ने किया हुआ था। उस शख्स ने वीडियो पर कॉमेंट सेक्शश में सिर्फ अपना नाम लिखा हुआ था "बिनोद" और कमाल की बात उसे 7 लोगों ने लाइक भी किया हुआ था।


अभ्युदय व गौतमी ने उस बन्दे की मौज ले ली। वो वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। हर कोई कमैंट्स सेक्शन में बिनोद लिखने लगा।

फिर क्या था मिमस की बाढ़ आ गई। बिनोद नाम कोरोना से भी ज्यादा फेमस हो गया। ख़ैर मिमस तो भारत में युवाओं के लिए अपनी कला व क्रिएटिविटी का प्रदर्शन करने का सबसे अच्छा प्लेटफार्म है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक ने मिमस की क्रिएटिविटी का लोहा माना है।


पेटीएम ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकॉउंट का नाम बिनोद रख दिया।

बिनोद की लहर में #Gabbar नाम से बन्दे ने ट्वीट किया कि क्या पेटीएम अपना नाम बिनोद रखा सकता है। फिर क्या था पेटीएम भी मैदान में कूद पड़ी और कुछ ही घण्टों में नाम बदलकर बिनोद रख लिया। 

वहीं मुंबई पुलिस भी कहां पीछे रहने वाली थी। मुंबई पुलिस के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट से ट्वीट आया कि "प्रिय बिनोद, हम आशा करते हैं कि आपका ऑनलाइन पासवर्ड बिनोद नही होगा। ये खूबसूरत वायरल है, पासवर्ड बदल लीजिए।"

इसके बाद फेमस ऑनलाइन डेटिंग एप टिंडर ने भी ट्वीट कर लिखा, "अब बिनोद भी टिंडर पर है।"


उत्तरप्रदेश पुलिस ने कोरोना संक्रमण के बचावों को लेकर ट्वीट किया, "बिनोद तुमने हमे कुछ नही लिखा होगा लेकिन आपके लिए हमारे पास एक संदेश है। कृपया मास्क पहनें।"


Previous Post Next Post