महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास
आईपीएल में खेलते रहेंगे महेंद्र सिंह धोनी
ज्योति जांगड़ा, हिसार
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का निर्णय लिया हैं। और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर संन्यास लेने का ऐलान किया है। अब पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के साथ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में दिखाई नहीं देंगे। हालांकि महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है कि वह आईपीएल खेलते रहेंगे। ऐसे में उनके फैंस आईपीएल में उन्हें खेलते हुए देख सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा कि 'आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद आज शाम 7:29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए'।
महेंद्र सिंह धोनी 39 वर्ष की उम्र में पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके थे। परंतु वह वनडे और टी-20 में भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने हुए थे. लेकिन आज महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया है। आपको बता दे कि महेंद्र सिंह धोनी 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ क्रिकेट मैच के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। महेंद्र सिंह धोनी ने अब तक 90 टेस्ट मैच खेले हैं और इसके अलावा 350 एकदिवसीय और 98 T-20 मुकाबलों में भारतीय टीम का नेतृत्व किया है। टेस्ट मैच में धोनी ने 6 शतक लगाए हैं वही वनडे में महेंद्र सिंह धोनी ने 10 शतक अपने नाम कर रखे हैं।
उनकी कप्तानी में, भारत ने 2007 आईसीसी विश्व ट्वेंटी-ट्वेंटी, 2010 और 2016 एशिया कप, 2011 आईसीसी क्रिकेट विश्व कप और 2013 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती। दाएं हाथ के मध्यक्रम के बल्लेबाज और विकेटकीपर, धोनी वनडे इंटरनेशनल (ODI) में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं, जिनका स्कोर 10 हज़ार से अधिक है।