अंबाला में वायु सेना की 17वीं बटालियन में होंगे शामिल। 

भारत फ्रांस से 59000 करोड रुपए के 2016 के सौदे के तहत 36 राफेल विमान खरीद रहा। 

5 विमान प्रशिक्षण के लिए फ्रांस में ही रहेंगे। 

ज्योति जांगड़ा, हिसार 

लड़ाकू विमान आईएएफ राफेल ने सोमवार को फ्रांस से उड़ान भरी हैं। भारत में फ्रांस से 5 विमान बुधवार को पहुंचेंगे। इन लड़ाकू विमानों को हरियाणा के अंबाला में वायु सेना की 17वीं बटालियन में आधिकारिक रूप से शामिल किया जाएगा। 
फ्रांस से लगभग 7000 किलोमीटर की उड़ान के दौरान ये 5 विमान कुछ समय तक संयुक्त अरब अमीरात में फ्रांस वायु सेना के अड्डे पर रुकेंगे और हवा में ही इनमें ईंधन भरा जायेगा। इनमें से तीन वन सीटर विमान, व दो टू सीटर वाले हैं। इन विमानों को फ्रांस की कंपनी 'डसॉल्ट एविएशन' ने बनाया है। विमानों ने सोमवार को फ्रांस से उड़ान भरी 10 विमानों की डिलीवरी निर्धारित अवधि के अनुसार हो रही है। वही पांच विमान प्रशिक्षण के लिए फ्रांस में ही रहेंगे। भारत 59000 करोड रुपए के 2016 के सौदे के तहत 36 राफेल विमान खरीद रहा है। भारत और फ्रांस की सरकारों के बीच हुए समझौते के तहत ये सभी 36 विमान 2021 के आखिर तक सौंपे जाएंगे। पहला राफेल विमान अक्टूबर 2019 में भारत को सौंपा गया था। 
Previous Post Next Post