किसानों ने जताया उपमुख्यमंत्री का आभार

ज्योति जांगड़ा, हिसार 

हरियाणा सरकार की ओर से फसलों की खरीद समुचित ढंग से किए जाने से प्रदेश का किसान बहुत ही खुश है। इस बार सूरजमुखी की सरकारी खरीद 5 जून 2020 को शुरू हो गई थी और एक-एक दाना न्यूनतम समर्थन मूल्य पर सरकार ने खरीदा। सही समय पर सूरजमुखी की सरकारी खरीद होने से खुश हुए किसानों ने बृहस्पतिवार को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से उनके निवास स्थान पर मुलाकात की और उनका आभार जताया। 
शाहबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामकरण काला के नेतृत्व में आए सुरेंद्र पाल गिल, जगबीर मोड़ी, अमनदीप कंबोज, बृजपाल राणा, सतनाम सिंह नलवी, रमेश राणा, रिंकू समेत सैकड़ों किसानों ने कहा कि इस बार हरियाणा सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹5650 प्रति क्विंटल की दर से सूरजमुखी खरीदी है। जोकि इस  कोरोना महामारी के वक्त बड़ा कदम उठाया गया है। सूरजमुखी का उत्पादन मुख्य रूप से कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला और यमुना नगर में किया जाता है। वहां पर बहुत अधिक मात्रा में सूरजमुखी की खेती होती है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने और किसानों को लाभकारी मूल्य दिलवाने के लिए प्रदेश के किसानों से सूरज सूरजमुखी की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करने का निर्णय लिया है। इस वर्ष सरकार ने किसानों को उनकी मेहनत का मेहनताना अदा किया है।
साथ ही उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आगे भी सरकार इसी तरह किसानों के हित में काम करती रहेंगी और किसानों की फसल उचित मूल्य ही खरीदी जाएगी। सरकार ने इस वर्ष ना केवल सूरजमुखी की खरीद से किसानों को खुश किया है बल्कि गेहूं चावल व अन्य उत्पादकों को भी उचित मूल्य पर खरीदा है। 
Previous Post Next Post