भारी बारिश की आशंका. मौसम विभाग ने दी चेतावनी। 

ज्योति जांगड़ा, हिसार 

बीते कुछ दिनों से देशभर में गर्मी बढ़ती जा रही है।  जल्द इस भयंकर गर्मी से देश के कई हिस्सों को राहत मिल सकती है। कहीं जमकर भारी बारिश आने की आशंका भी है। उत्तर प्रदेश में अभी तक बारिश नहीं हुई है। भारत मौसम विभाग (इंडिया मैट्रोलोजी डिपार्टमेंट) ने जानकारी दी है कि अगले 1 घंटे में बारिश आ सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने देशभर का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
जानकारी के मुताबिक अगले 1 घंटे में लोहारू, महेंद्रगढ़, नारनौल, मेरठ, बिजनौर, संभल, चंदौसी, नरौरा और सहसवान में बारिश के साथ-साथ आंधी भी आ सकती है। दूसरी ओर गुजरात, साथ ही दिल्ली में भी बारिश आने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर और महाराष्ट्र तट पर और बंगाल की केंद्रीय खाड़ी के ऊपर तेज हवाएं चलने की आशंका है।

मुंबई में अलर्ट जारी

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हुई है। जिसके कारण रास्तों पर पानी भर गया है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। अगले 48 घंटों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने कहा कि समुद्र के करीब ना जाए।


दिल्ली में मानसून सक्रिय

दिल्ली में बीते दिनों से भयंकर गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश आ सकती है। ज्यादातर इलाकों में तेज आंधी भी आ सकती है।

बिहार में हाई अलर्ट जारी

बिहार में कुछ दिनों से मौसम विभाग हाई अलर्ट जारी कर रहा है। बिहार में वज्रपात के कारण कई इलाकों में लोगों की जान चली गई है। यहां जुलाई के कुछ हफ्तों तक बारिश लगातार जारी रहेगी इसलिए अलर्ट जारी कर दिया है।

उत्तराखंड में मानसून सक्रिय

देहरादून के साथ-साथ प्रदेश के कई हिस्सों में मानसून तेज रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विभाग ने भारी बारिश आने की संभावना व्यक्त की है। 4 व 5 जुलाई को यहां बारिश आ सकती है।

पंजाब में मानसून की दस्तक

पंजाब प्रदेश में भी मानसून जोरों शोरों से सक्रिय हो गया है। यहां अगले 4 दिनों तक भारी बारिश आ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के उत्तर दक्षिणी भागों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, फिरोजपुर, और जालंधर के कई हिस्सों में हल्की बारिश आने का अनुमान है। 

Previous Post Next Post