कोरोना वायरस जैसे-जैसे भारत में अपना पैर पसार रहा है वैसे-वैसे लोगों में कोरोनावायरस का डर खत्म होता जा रहा है। आज सुबह ऐसा ही निडरता का एक नजारा नरवाना सब्जी मंडी में भी दिखा। जहां लोगों ने ना ही मास्क लगाने पर ध्यान दिया और ना ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया। नरवाना सब्जी मंडी में लोग सभी कानूनों को तोड़कर सब्जियां खरीद रहे थे। तथा कोरोना वायरस के संक्रमण को बढ़ावा देने वाले कार्य भी कर रहे थे। वहीं कुछ लोग बिना मास्क के वाहन चला रहे थे। कई जगह लोग बाजार में थूक भी रहे थे। वही दूसरी तरफ सरकार ऐसे लोगों को सजा देने के लिए कानून बना रही है जो इन कानूनों को तोड़ेगा उनको 6 महीने की जेल व जुर्माना दोनों देने होंगे। परंतु फिर भी आम जनता पर इन कानूनों का कोई भी असर नहीं है। 
     क्या नरवाना का प्रशासन सो रहा है? 2 किलोमीटर के एरिया में ना कोई चेकिंग पॉइंट हैं। हरियाणा के नरवाना जैसे बड़े शहर में क्या ऐसा होना समझदारी की बात है। बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोग सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क के घूम रहे हैं। और अपने दिन प्रतिदिन के कार्य कर रहे हैं। 
Previous Post Next Post