आम जनता के बीच पहुंचकर बांटे निरूशुल्क मास्क

1000 से अधिक मास्क निरूशुल्क वितरण किये

फतह सिंह उजाला
पटौदी।
 विश्वव्यापी कोविड-19 महामारी की रोक थाम के लिए नपा द्वारा मंगलवार को कस्बा के विभिन्न स्थानों पर दो गज दूरी मास्क जरूरी विशेष जागरुकता अभियान चला का लोगों को 1000 से अधिक मास्क निरूशुल्क वितरण किये गए। कार्यक्रम का शुभारम्भ नपा के मनोनित पार्षद एडवोकेट नरेश राव द्वारा किया गया।
इस मौके पर पालिका सचिव के के यादव ने बताया कि नगरपालिका फर्रुखनगर द्वारा सभी के मास्क पहनने की अनिवार्यता के लिए विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत पालिका क्षेत्र के मुख्य बाजार, सड़क, बस अडडे आदि पर खरीददारी करने पहुंचे लोगों व दुकानदारों जिन ने मास्क नहीं लगाए हुए थे। उन्हे निरूशुल्क मास्क बाटे गए है। साथ ही दो दिन के लिए बिना मास्क वाले लोगों के चालान काटे जाने के अभियान को स्थगित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए दो गज दूरी , मास्क पहनना बहुत जरूरी है। मुख्य बाजार में आने वाले लोगों को विशेष आग्रह किया गया है कि वह जब घर से निकले तो मास्क पहन कर निकलने की आदत को अपने जीवन का जरूरी हिस्सा बना ले। इससे स्वयं की सुरक्षा तो है ही साथ में अन्य लोगों को भी हम इस महामारी से बचा सकते है। उन्होंने बताया कि अभियान के बाद अगर कोई बिना मास्क के घर से बाहर निकलता है तो नपा द्वारा 500 रुपए का चालान काटा जाएगा। इस मौके पर एडवोकेट संदीप यादव, मास्टर जेपी यादव, अशोक यादव, मुनी लाल यादव आदि मौजूद थे।

Previous Post Next Post