बीजेपी जिला सचिव ने  प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को दी बधाई


फतह सिंह उजाला 
 गुरुग्राम । भारतीय जनता पार्टी के जिला सचिव नवीन गोयल ने पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी को आगे बढ़ाने के साथ मजबूती देने में हर नेता, कार्यकर्ता उनके साथ है। उनके नेतृत्व में प्रदेश में पार्टी आगे बढ़े, यही कामना करते हैं।
नवीन गोयल ने कहा कि पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की बागडोर सौंपने का निर्णय बहुत सोच-समझकर लिया है। वे खुद जमीन से जुड़े नेता हैं। किसानों के मुद्दों पर ओमप्रकाश धनखड़ ने दशकों तक मजबूती के साथ काम किया है। किसानों की हर समस्या, हर परेशानी उनके जहन में सदा रही। बतौर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ इन समस्याओं को दूर करने में कामयाब रहे। उनके कुशल नेतृत्व को देखते हुए ही पार्टी ने उन्हें हरियाणा प्रदेश का अध्यक्ष बनाया है। नवीन गोयल ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसानों के मुद्दों को जानना वाला शायद ही कोई और हो। क्योंकि सरकार बनने से पूर्व ओमप्रकाश धनखड़ ने हर छोटे-बड़े मुद्दे को सत्ता के समक्ष सदा पुरजोर तरीके से उठाया है। वे किसानों की आवाज बनकर गूंजते थे। उनकी कार्य कुशलता की बदौलत ही बीजेपी ने उन्हें किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष तक नियुक्त किया था। आज एक बार फिर से पार्टी ने ओमप्रकाश धनखड़ को प्रदेशाध्यक्ष के रूप में बड़ी जिम्मेदारी दी है। नवीन गोयल ने विश्वास दिलाया कि प्रदेश का हर कार्यकर्ता, हर नेता उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा और पार्टी को और अधिक मजबूत बनाएगा। एक बार फिर से उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई और शुभकामनाएं।  


Previous Post Next Post