ज्योति जांगड़ा, हिसार

पंजाब सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए यह एक बड़ा फैसला लिया हैं। पंजाब प्रदेश में लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को कम करने के लिये यह फैसला लिया गया हैं। पंजाब सरकार ने ये फैसला लेकर एक नए तरीके से काम करना शुरू किया हैं। 

जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने रजिस्ट्रेशन के माध्यम से लोगों को प्रदेश में एंट्री देना आरंभ कर दिया है। पंजाब प्रदेश में एंट्री करने वाले लोगों को पहले से ही रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। जिसके माध्यम से ही एनसीआर-दिल्ली व अन्य जगहों से आने वाले लोगों को पंजाब प्रदेश में एंट्री मिलेगी। इ-रजिस्ट्रेशन COVA APP पर करना है। पंजाब प्रशासन ने सारी गाइडलाइंस और जानकारी जनता से साझी कर दी है। कैसे रजिस्ट्रेशन करना है वो सब जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। अप्प पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद sms हासिल होगा. sms में मिले लिंक के माध्यम से QR Code हासिल होगा. इस बार QR Code के सहारे ही प्रदेश की सरहद में दाखिल हो सकेंगे। साथ ही में लोगों की कोरोना जांच भी होगी। पंजाब सरकार ने बड़ा फैसला करोना कहर को लगातार बढ़ने पर लिया है। दिल्ली में करोना लगातार बढ़ता जा रहा हैं। और ज्यादातर पंजाब में आने वाले लोगों की संख्या दिल्ली से है। इसलिए पंजाब प्रदेश में नाकाबंदी सख़्त कर दी हैं व प्रदेश में  एंट्री पर e- registration अनिवार्य कर दिया हैं। 
Previous Post Next Post