रूस से खरीदे जाएंगे 12 सुखोई 30MKI फाइटर जेट। 

ज्योति जांगड़ा, हिसार 
 भारत सरकार ने आज भारत की वायुशक्ति को बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण फैसला हैं। देश की सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए भारत सरकार ने 21 मिग -29 खरीदने की मंजूरी दे दी। यह फैसला रक्षा मंत्रालय द्वारा लिया गया है। भारत के सुरक्षा को बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया गया है। 
रूस से 12 सुखोई 30MKI फाइटर जेट खरीदे जाएंगे। रक्षा मंत्रालय ने 38,900 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे को मंजूरी दे दी है। साथ ही 59 मिग -29 फाइटर प्लेन को अपग्रेड भी किया जाएगा। क्योंकि पड़ोसी देशों के भारत के साथ जैसे रिश्ते बने हुए हैं उस को मध्य नजर रखते हुए भारत सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। अब हिंदुस्तान हर तरह से वायु, जल, थल सभी जगहों  में अपनी ताकत बढ़ा रहा है। 21 मिग -29 की खरीद में 7 हजार 418 करोड़ रूपये खर्च होंगे। इसी दिशा में भारत सरकार द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है। 
Previous Post Next Post