ज्योति जांगड़ा, हिसार 
भारत में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा हैं। बीते 24 घंटों में भारत में 16,922 नए मामले सामने आए हैं और 418 लोगों की मौत हो गई हैं। इसके साथ ही भारत में कुल संक्रमित मामलों का आंकड़ा 4,73,105 पहुंच गया हैं। वहीं अभी तक 14,894 लोग इस वायरस के चलते अपनी जान गवा चुके हैं। हालांकि भारत में इस वायरस से ठीक होने वालों की संख्या अच्छी हैं। 
सभी राज्यों के हिसाब से बात करें तो राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ता जा रहा हैं। यहां बीते 24 घंटों में 3,788 नए मामले दर्ज हुए हैं। जिसके चलते कुल संक्रमितों की संख्या 70,390 हो गई हैं। वही 41,437 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। 
इस तरह अब दिल्ली में मुंबई से ज्यादा करोना संक्रमित मामले हो चुके हैं। मुंबई में कुल मरीजों की संख्या 69,625 है। 
राज्यों के हिसाब से अभी भी महाराष्ट्र में मामलों की संख्या अधिक है। वहां कुल संक्रमितों की संख्या 1,42,900 है। साथ ही 6,739 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र के बाद दिल्ली का नाम आता है। तीसरे नंबर पर तमिलनाडु में 67,468 मामले हो चुके हैं। 
अब पूरी दुनिया के मामलों पर नजर डालें तो जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक कुल संक्रमितों की संख्या 9,710,205 है। अमेरिका पहले स्थान पर हैं। इस सूची में ब्राजील दूसरे, रूस तीसरे व भारत चौथे स्थान पर हैं। 
Previous Post Next Post