मनीषबलवान सिंह जांगड़ा, हिसार
हरियाणा में कोरोना के मामलों में आये दिन इज़ाफ़ा हो रहा है ताज़ा आकड़ों के अनुसार प्रदेश में कोरोना के केस 12 हज़ार के पार हो गए हैं। इसके साथ मौतों का आंकड़ा भी 188 तक पहुंच गया है। प्रदेश के प्रमुख शहरों में मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। 


गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत में सबसे ज्यादा मामले।

राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में बीते 24 घण्टों में कोविड-19 के सबसे ज्यादा मामले दर्ज़ किये गए। बुधवार को आंकड़ों में बीते 24 घण्टों में 6 लोगों की।मौत हुई जोकि अबतक की सबसे ज्यादा रही। बुधवार को कोरोना के 117 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ गुरुग्राम में कोरोना के कुल 4827 केेस हो हो गए हैं वह मौतों का आंकड़ा 75 पहुंच गया है।

फरीदाबाद व सोनीपत में भी मामलें लगातार बढ़ रहे हैं। फरीदाबाद में 2797 केस हो गए हैं व मौत का आंकड़ा 65 पहुंच गया है। सोनीपत में 1020 मामलों के साथ 11 लोगों की मौत हो चुकी है। 

शहरों में 10 दिन का लॉक डाउन हो सकता है।
 
इसके चलते हरियाणा सरकार 10 दिन के लॉक डाउन पर विचार कर रही है। जानकारी के मुताबिक सरकार लॉकडाउन को सिर्फ़ शहरों तक ही सीमित रखना चाहती है, मुख्यमंत्री के दौरे के बाद से ऐसी जानकारी सामने आई है। सरकार में वरिष्ठ अधिकारी ने न छापने का अनुरोध करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री प्रदेश में बढ़ते केसों को लेकर गंभीर हैं।

मॉल खोलने की अनुमति।

सरकार मॉल खोलने की अनुमति दे सकती है, मामले पर स्पष्टता होने के बाद सिटी बस सेवाओं को शुरू किया जा सकता है। हालांकि सरकार लॉकडाउन में पूरे शहर को कवर न करने पर विचार कर रही है लकिन क्लस्टर के लिए प्रतिबंधित है, साथ ही बड़े बाज़ार को बंद करने की संभावना है। अनुमान लगाया जा रहा कि जिन क्षेत्रों में ज्यादा मामले हैं उन्हें बंद किया जा सकता है जो पिछले महीने में क्लस्टर के रूप में उभरे हैं।

प्रमुख बाजार बंद रहा सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक सदर बाजार बंद रहा सकते हैं और कन्टेनमेंट ज़ोन को बढ़ाया जा सकता है ताकि लोगों के ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जा सके। बता दें कि बुधवार से गुरुग्राम में एंटीजन टेस्ट शुरू किये जा चुके हैं।


Previous Post Next Post