ज्योति जांगड़ा, हिसार 

देश में कोविड-19 से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 7.50 लाख के पार हो गया है। अब तक 7,53,050 मरीज ठीक हो चुकी हैं। ठीक होने वालों की दर बढ़कर 63.12% हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान 28,472 लोग ठीक हुए हैं। देश में इस समय 4,11,133 मरीजों का इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि चौबीस घंटों के दौरान कोवीड-19 के संक्रमण के 37,724 नए मामले सामने आने से संक्रमित लोगों की संख्या 11,92,915 हो गई है। एक दिन में 648 लोगों की मौत के साथ अब तक इस महामारी से मरने वालों की संख्या 28,732 हो गई है। हालांकि मरने वालों की दर कम होकर 2.4% पर रह गई है। 
आईसीएमआर ने बताया है कि पिछले चौबीस घंटों में विभिन्न प्रयोगशालाओं में कुल 3,43,243 टेस्ट किए गए हैं। अब तक 14,724,504 किए जा चुके हैं। इस समय देश भर में 1,00,276 प्रयोगशाला में कोविड-19 के नमूनों की जांच की जा रही है। जिसमें 892 सरकारी और 384 नीचे प्रयोगशाला शामिल है। कोरोना से स्वस्थ होने वालों में दिल्ली 94.82% के साथ शिखर पर हैं। उसके बाद लद्दाख, तेलंगाना, हरियाणा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह का नंबर आता है। इन पांच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ठीक होने की दर 75% से अधिक है। 19 राज्यों और अन्य केंद्र शासित प्रदेशों में स्वच्छ होने वालों की दर देश की औसत 63.12 से अधिक है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या के आधार पर महाराष्ट्र पहले, तमिलनाडु दूसरे, दिल्ली तीसरे तथा तेलंगाना चौथे स्थान पर है। 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर देश की औसत से 2.4% से कम है। कुल संक्रमित लोगों में 68% मामले महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और उत्तर प्रदेश से हैं। 
Previous Post Next Post